Homemade Vitamin C Serum: आजकल ग्लोइंग स्किन हर किसी को चाहिए. इसके लिए वो महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है विटामिन सी सीरम. ये एक ऐसा सीरम है जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता, क्योंकि यह स्किन को अंदर से रिपेयर करने के साथ-साथ चेहरे की डलनेस, पिग्मेंटेशन और टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है. मार्केट में आपको कई ब्रांड के विटामिन सी सीरम मिल जाएंगे. लेकिन कई बार ये केमिकल से भरे भी हो सकते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं, विटामिन सी सीरम काफी महंगे आते हैं. ऐसे में अच्छा ऑप्शन है कि आप इसे घर पर ही बना लें.

सबसे खास बात यह है कि इस होममेड सीरम को बनाने के लिए आपको बाजार से ढेर सारे महंगे इंग्रीडिएंट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ 4 आसान चीजों की मदद से आप ऐसा नेचुरल विटामिन C सीरम तैयार कर सकते हैं, जो चेहरे पर सोने जैसी चमक लाने में मदद करेगा. चलिए जानते हैं घर पर ही विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका.
Khabar Monkey
घर पर ऐसे बनाएं विटामिन C सीरम
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन C कैप्सूल या 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 4-5 बूंद ग्लिसरीन
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक साफ बाउल लें. उसमें एलोवेरा जेल डालें. अब विटामिन C कैप्सूल को काटकर उसका पाउडर मिला दें. अगर कैप्सूल नहीं है तो ऑरेंज पील पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद गुलाब जल और ग्लिसरीन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में भर लें. आपका होममेड विटामिन C सीरम तैयार है.
इस्तेमाल करने का तरीका
रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें. अब 2 से 3 बूंद सीरम लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे पूरी रात लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें.
विटामिन C सीरम लगाने के फायदे
- यह सीरम चेहरे की डलनेस कम करके स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है.
- नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स के निशान और पिग्मेंटेशन धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
- एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है.
- विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करता है.
- यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद कर सकता है.





