Home Loan EMI Calculator: अगर आप लोन लेने की सोच रहें हैं। तो देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को घर खरीदने या बनवाने के लिए होम लोन की सुविधा देते हैं। इसके अलावा बैंक एजुकेशन लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन जैसे कई तरह के लोन देने की सुविधा देते हैं। हालांकि, कोई भी लोन लेने से पहले उसकी ब्याज दर और हर महीने चुकाई जाने वाली EMI के बारे में जानना जरूरी है।

अगर आप भी फ्लैट खरीदने के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं और इसे 10 साल में चुकाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। आइए इंडियन बैंक के होम लोन की ब्याज दरों के आधार पर समझते हैं कि आपको हर महीने कितनी किस्त चुकानी पड़ सकती है।
होम लोन की ब्याज दर कितनी है?
इंडियन बैंक अपने पात्र ग्राहकों को घर खरीदने और निर्माण के लिए होम लोन उपलब्ध कराता है। नौकरीपेशा ग्राहकों के लिए बैंक की होम लोन ब्याज दर 7.15 फीसदी सालाना से शुरू होकर अधिकतम 8.55 फीसदी तक बताई गई है।
ब्याज दर के आधार पर ही आपकी मासिक EMI तय होती है। ब्याज दर जितनी कम होगी, आपको उतनी कम किस्त चुकानी होगी। वहीं, ब्याज दर बढ़ने पर EMI का बोझ भी बढ़ जाता है।
30 लाख रुपये के लोन पर 10 साल में कितनी बनेगी EMI?
अगर आप इंडियन बैंक से 30 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं और इसे 10 साल यानी 120 महीनों में चुकाने की योजना बनाते हैं, तो अलगअलग ब्याज दरों पर आपकी EMI अलग अलग होगी।
7.15 फीसदी ब्याज दर पर EMI
अगर आपको इंडियन बैंक से 7.15 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 30 लाख रुपये का होम लोन मिलता है, तो 10 साल की अवधि के लिए आपकी मासिक EMI करीब 35,065 रुपये होगी। इस हिसाब से आपको हर महीने तय किस्त बैंक में जमा करनी होगी।
8.55 फीसदी ब्याज दर पर EMI?
वहीं, अगर आपको 8.55 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 30 लाख रुपये का होम लोन मिलता है, तो 10 साल के लिए आपकी मासिक EMI करीब 37,276 रुपये होगी। यानी कम ब्याज दर की तुलना में आपको हर महीने करीब 2,211 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
होम लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
होम लोन लेने से पहले केवल ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अपनी मासिक आमदनी, जरूरी खर्च और दूसरे कर्ज को ध्यान में रखकर EMI तय करनी चाहिए। इसके अलावा बैंक की प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क और लोन की शर्तों की भी जानकारी लेनी चाहिए।
ध्यान दें कि यहां बताई गई ब्याज दरें और EMI की रकम उदाहरण के तौर पर हैं। वास्तविक ब्याज दर और किस्त आपकी पात्रता, क्रेडिट स्कोर और बैंक की मौजूदा शर्तों के आधार पर अलग हो सकती है। सटीक जानकारी के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से संपर्क करें।