शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
120 की स्पीड पर भी नहीं कटेगा ट्रैफिक चालान? हाईवे पर ड्राइविंग को लेकर नितिन गडकरी का बयान​ | Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ‘एक्सटेंडेड कट’ हुआ रिलीज​ | November 2026 Festival Calendar: धनतेरस, Diwali और छठ पर्व समेत प्रमुख त्योहारों की सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shivraj Singh Chouhan Mother Passes Away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, आज दोपहर पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार​

Shivraj Singh Chouhan Mother Passes Away: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे करीब 76 साल की थीं और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स […]

Shivraj Singh Chouhan Mother Passes Away: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे करीब 76 साल की थीं और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

परिवार के मुताबिक, काशीबाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। यह गांव सीहोर जिले में स्थित है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

मां के निधन के चलते शिवराज ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

काशीबाई के निधन की सूचना मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उन्हें शुक्रवार को रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही उनके आगे के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

बचपन में हुई थी पहली मां की मौत

शिवराज सिंह चौहान की पहली मां का नाम सुंदरबाई था। बचपन में ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरी शादी की थी। काशीबाई ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों का पालनपोषण किया।

परिवार में चार भाईबहन, काशीबाई का एक बेटा

के परिवार में चार भाईबहन हैं। इनमें नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान शामिल हैं। वहीं, काशीबाई के बेटे वरुण सिंह चौहान पेशे से वकील हैं। काशीबाई भोपाल के साकेत नगर में रहती थीं। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सांस संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था, जहां एक सप्ताह तक उनका इलाज चला।


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY