गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Duleep Trophy का फाइनल अब Chennai में होगा, BCCI ने दर्शकों की सुविधा के लिए बदला मैदान​ | फोन खरीदना जेब पर पड़ेगा भारी! जानिए किन-किन ब्रांड्स ने बढ़ा दी कीमत​ | Lords में भारतीय दिव्यांग Cricket टीम ने इंग्लैंड को हराया, गांगुली स्टाइल जश्न​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hockey India Junior Women National: मध्यप्रदेश ने मणिपुर को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश, एमपी की रोनक परमार घायल​

Hockey India Junior Women National 2026: पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार, 20 अगस्त को मध्यप्रदेश की लड़कियों मणिपुर पर पर 31 से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ हॉकी एमपी ने एक साल के अंतराल से फिर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पिछले […]

Hockey India Junior Women National 2026: पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार, 20 अगस्त को मध्यप्रदेश की लड़कियों मणिपुर पर पर 31 से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ हॉकी एमपी ने एक साल के अंतराल से फिर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाली काजल फिर प्लेयर ऑफ द मैच बनी। मुकाबले में  आज एमपी टीम की रोनक परमार घायल हो गईं, उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा।

काजल बनी प्लेयर ऑफ द मैच

एमपी की ओर से काजल ने 25वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर और43वें मिनट में फील्ड गोल दागा। इनके अलावा तन्वी ने 37वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर पर गोल किया। मणिपुर की ओर से 44वें मिनट में कप्तान रोमिता वारीबान चानू ने पेनॉल्टी कार्नर पर स्कोर किया। काजल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। काजल लगातार दूसरी बार ये पुरस्कार जीतने में कामयाब हुईं।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY