शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: उन्नाव में डबल सुसाइड, पत्नी के बाद फौजी पति ने भी दी जान; 2 मासूम बच्चे हुए अनाथ​

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां ससुराल में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. भारतीय सेना में तैनात पति को जब पत्नी की मौत की सूचना मिली तो उसने भी आत्महत्या कर ली. पतिपत्नी के इस कदम से एक […]

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां ससुराल में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. भारतीय सेना में तैनात पति को जब पत्नी की मौत की सूचना मिली तो उसने भी आत्महत्या कर ली. पतिपत्नी के इस कदम से एक झटके में दो मासूम बच्चों के सिर से मांबाप का साया उठ गया. घटना बीघापुर थाना क्षेत्र की है.

2 मासूम बच्चे हुए अनाथ

जानकारी के अनुसार, बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव दांदामऊ निवासी शैलेंद्र पांडेय भारतीय सेना में तैनात हैं. 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर की रहने वाली साधना से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, शैलेंद्र शादी के कुछ महीने बाद पत्नी को लेकर अपने साथ चले गए थे. इन दोनों से दो बच्चे भी पैदा हुए, दोनों की उम्र सात साल से कम है.

फौजी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या

बताया जा रहा कि फौजी शैलेंद्र के घर पर शादी का कार्यक्रम है. उसमें शामिल होने के लिए वह सपरिवार घर आया था और घर पर पत्नी और बच्चों को छोड़कर अपनी छुट्टी बढ़वाने के लिए ड्यूटी पर वापस लौट गया था, लेकिन मंगलवार की रात फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी.

पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी दे दी जान

बताते हैं कि पत्नी की मौत की खबर सुनकर ड्यूटी पर तैनात फौजी शैलेंद्र ने भी आत्महत्या कर ली. इधर, एक तरफ मृतका का पोस्टमार्टम हो रहा था, उधर शैलेंद्र की डेड बॉडी लेने परिवार के कुछ लोग कोलकाता रवाना हुए. वहीं सूचना मिलने पर मृतका साधना के मायके वाले उन्नाव पहुंचे, जहां पर साधना के भाई ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया.

भाई अनुज ने कहा कि हमारे बहनोई ने मंगलवार की शाम फोन कर बताया था कि साधना ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलने पर जब हम लोग उनके घर पहुंचे तो हमारी बहन बर्फ की सिल्ली पर लेटाई गई थी और उसके गले में फांसी का निशान बना था. अनुज ने ससुराल वालों पर बहन को मारने का आरोप लगाया है.

पारिवारिक विवाद के चलते घटी घटना

बीघापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से विवाहिता ने फांसी लगा ली थी. बताया जाता है कि पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में घरेलू कलह का होना बताया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY