शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

अमरावती में सनसनीखेज हत्याकांड, शराब के पैसों के विवाद में गई मजदूर की जान​

Amravati Crime News: मजदूर की पीटकर हत्या मजदूर की पीटकर हत्या, 2 अरेस्ट 0 ईंटभट्टे के पास फेंका शवअमरावती, ब्यूरो। माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र के मालेगांव स्थित ईंटभट्टी पर मजदूर का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक राज अखंडे 23, धामणगांव गढी, अमरावती के भाई रोशन अखंडे की शिकायत पर संतोष बाबाराव […]

अमरावती में सनसनीखेज हत्याकांड, शराब के पैसों के विवाद में गई मजदूर की जान​

Amravati Crime News: मजदूर की पीटकर हत्या मजदूर की पीटकर हत्या, 2 अरेस्ट 0 ईंटभट्टे के पास फेंका शवअमरावती, ब्यूरो। माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र के मालेगांव स्थित ईंटभट्टी पर मजदूर का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक राज अखंडे 23, धामणगांव गढी, अमरावती के भाई रोशन अखंडे की शिकायत पर संतोष बाबाराव इंगले 37 व प्रफुल वामनराव खाटसरे 42, दोनों गुरुदेव नगर, मोझरी, तिवसा, अमरावती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने राज की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की और शव को ईंटभट्टी के पास फेंक दिया था।

अमरावती में सनसनीखेज हत्याकांड, शराब के पैसों के विवाद में गई मजदूर की जान​
अमरावती में सनसनीखेज हत्याकांड, शराब के पैसों के विवाद में गई मजदूर की जान​

शराब के पैसे खर्च को लेकर विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार राज अखंडे, संतोष इंगले और प्रफुल खाटसरे यह तीनों 14 जून को ईंटें लेने के लिए माहुली जहांगीर के मालेगांव स्थित ईंट भट्टे पर गए थे। दोपहर के समय वे अमरावती में संतोष इंगले के रिश्तेदार के घर का सामान लाने निकले। इस दौरान नाजीर शहा नामक व्यक्ति ने राज को फोन किया। राज ने नाजीर को बताया कि संतोष इंगले शराब पीने के लिए पैसे खर्च कर रहा है। इसके बाद नाजीर शहा ने सीधे संतोष इंगले को फोन लगाया और पैसों के खर्च को लेकर पूछताछ की।

ईंटभट्ठे पर मजदूर की हत्या

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान राज का फोन बंद हो गया। सबूत मिटाने का प्रयासजब परिजनों ने राज से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। अगले दिन 15 जून जब दोपहर के समय ईंट भट्टे के पास जाकर देखा गया, तो राज वहां में पड़ा हुआ था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संतोष इंगले और प्रफुल शराब पीने के आदी हैं। आरोपियों को इस बात का गुस्सा था कि राज ने नाजीर शहा को उनके द्वारा ईंटों के पैसे शराब में खर्च करने की बात क्यों बताई।

सबूत मिटाने के लिए शव फेंकने का आरोप

इसी रंजिश और गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने 14 जून की रात को राज के साथ की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को मालेगांव स्थित ईंट भट्टे के पास फेंक दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच के पश्चात हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 जून की सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY