बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की सार्वजनिक सक्रियता फिर बढ़ी है. चंपत राय लगातार अयोध्या के मठमंदिरों में साधुसंतों से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि डॉ. अनिल मिश्रा ने भी रामकोट की […]

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की सार्वजनिक सक्रियता फिर बढ़ी है. चंपत राय लगातार अयोध्या के मठमंदिरों में साधुसंतों से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि डॉ. अनिल मिश्रा ने भी रामकोट की परिक्रमा में हिस्सा लिया है. उन्होंने रामकोट परिक्रमा के एक साल पूरे होने वाले कार्यक्रम को लेकर परिक्रमार्थियों से चर्चा की. अब ट्रस्ट के दोनों पूर्व पदाधिकारियों बढ़ी सक्रियता को लेकर अयोध्या में तरहतरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

इसी बीच गोपाल राव की अयोध्या वापसी ने भी हलचल बढ़ा दी है. गोपाल राव ने रामलला के दर्शन के बाद चंपत राय से मुलाकात की है. इन तीनों प्रमुख चेहरों की सक्रियता से मंदिर व्यवस्था के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब नजरें राम मंदिर ट्रस्ट की अगली कार्रवाई और मंदिर प्रशासन में संभावित बदलाव पर टिकी हैं.

SIT की फाइनल रिपोर्ट पेश

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल ने राम मंदिर में चढ़ाए गए दान में कथित चोरी और अनियमितताओं के संबंध में अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी है , जिससे चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को राहत मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फाइनल एसआईटी रिपोर्ट में न तो चंपत राय और न ही अनिल मिश्रा को आरोपी के रूप में नामित किया गया है. रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी गई है.

विवाद के बाद चंपत राय ने दिया था इस्तीफा

यह घटनाक्रम चंपत राय और अनिल मिश्रा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जून में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद दोनों को मंदिर की दानगिनती सिस्टम के प्रबंधन में उनकी कथित भूमिका को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा था. इस विवाद के बीच नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में उन 8 लोगों पर ही फोकस किया गया है, जिनका नाम एसआईटी की शुरुआती जांच के बाद 25 जून को दर्ज की गई एफआईआर में आया था.

चढ़ावा चोरी मामले में ये हैं 8 आरोपी

इन आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ ​​टीनू शामिल हैं. सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं. ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY