Entertainment

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने LIVE आकर ‘हेरा फेरी 3’ पर ऐसा अपडेट दिया, जानकर दिल टूट जाएगा

Akshay Kumar On Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के खाते में इस समय कई फिल्में हैं, लेकिन फैंस को जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है वो है ‘हेरा फेरी 3’. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस फिल्म का पिछला दोनों पार्ट कल्ट क्लासिक है. जब पहली बार ऐसी खबर आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ बन रही है और एक बार फिर से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ नजर आने वाले हैं, तो फैंस काफी खुश हो गए थे. अब अक्षय ने इंस्टाग्राम लाइव पर अपनी इस फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है.

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने LIVE आकर ‘हेरा फेरी 3’ पर ऐसा अपडेट दिया, जानकर दिल टूट जाएगा
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने LIVE आकर ‘हेरा फेरी 3’ पर ऐसा अपडेट दिया, जानकर दिल टूट जाएगा

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये पिक्चर 17 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. अक्षय इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की. जब वो लाइव आए उस दौरान एक फैन ने उनसे ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सवाल किया. उस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा, “मुझे लगा ही था कि ये सवाल आने वाला है. ‘हेरा फेरी 3’ पर फिलहाल तो कुछ भी नहीं.”

परेश रावल ने छोड़ दी थी ये फिल्म

फैंस इस फिल्म में एक बार फिर से , परेश रावल और सुनील शेट्टी को साथ देखना चाहते हैं. हालांकि, बीच में ऐसी खबर आई थी कि परेश रावल ने ये फिल्म छोड़ दी है. उसके बाद ‘हेरा फेरी 3’ की राह मुश्किल लग रही थी, क्योंक इस फिल्म में इन तीनों एक्टर्स का होना जरूरी है. हालांकि, फिर बाद में परेश रावल वापस से इस फिल्म से जुड़ गए थे. उसके बाद फैंस खुश हो गए थे. पर अब अक्षय ने फैंस को मायूस कर दिया है. उनका कहना है कि फिलहाल इस फिल्म पर कोई भी अपडेट नहीं है.

प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं ‘हेरा फेरी 3’

‘हेरा फेरी 3’ पर भले ही फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म ऑडियंस को जरूर देखने को मिलेगी. इसे ‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करने वाले हैं. साल 2000 में आए इस फिल्म के पहले पार्ट को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था. 2006 में ‘हेरी फेरी 2’ रिलीज हुई थी, लेकिन इस बार डायरेक्शन की कमान नीरज वोरा ने संभाली थी. पर अब एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply