: हरिद्वार कुंभ 2027 के आयोजन से पहले धर्मनगरी में धार्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में नया उदासीन अखाड़ा विश्व शांति, वैश्विक भाईचारे और आगामी कुंभ के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ दंडवत यात्रा आयोजित करने जा रहा है। इस यात्रा में 10 हजार से अधिक साधकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Kumbh 2027 से पहले Haridwar में ‘Dandavat Yatra’, महामंडलेश्वर Karauli Shankar Mahadev का ऐलान !
धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच धार्मिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। नया उदासीन अखाड़ा द्वारा आगामी कुंभ के निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न होने तथा वैश्विक… pic.twitter.com/krCGjUfBJf
— Bansal News Official October 23, 2026
नया उदासीन अखाड़ा से शुरू होने वाली यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हर की पौड़ी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान साधक स्वच्छता अभियान में भी भाग लेंगे। महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने बताया कि, यात्रा में करीब 5 हजार साधक सड़क पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ेंगे, जबकि अन्य श्रद्धालु और साधक उनके सहयोगी के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश देना, साथ ही हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल आयोजन की प्रार्थना करना है।
ये भी पढ़ें: