गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए बार-बार न भरें फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम​ | धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? यहां समझें पूरा गणित​ | यूपी में पंचायत और विधानसभा वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ का अंतर क्यों? क्या है जोड़ने का प्रोसेस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hapur Food Department Action: हापुड़ में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 28 क्विंटल नकली पनीर-खोया हुआ बरामद!​

Hapur Food Department Action: दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में विभाग की टीम ने दो अलगअलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 12 कुंतल मिलावटी पनीर और 16 कुंतल नकली खोया बरामद किया।  जांच […]

Hapur Food Department Action: दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में विभाग की टीम ने दो अलगअलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 12 कुंतल मिलावटी पनीर और 16 कुंतल नकली खोया बरामद किया। 

जांच के दौरान दोनों खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने जेसीबी की मदद से गड्ढे खुदवाकर करीब 28 कुंतल मिलावटी पनीर और खोये को नष्ट करा दिया।

NH9 पर गाड़ी से पकड़ा 12 कुंतल मिलावटी पनीर?

खाद्य विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में NH9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 12 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद हुआ। 

पनीर को गंदे केमिकल वाले ड्रमों में रखा गया था। उसे बिना बर्फ के अस्वच्छ परिस्थितियों में गंदे तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। पनीर से खट्टेपन के साथ तेज बदबू भी आ रही थी। शुरुआती जांच में पनीर खाने योग्य नहीं पाया गया। बताया गया कि इसे अमरोहा से दिल्ली में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद पनीर की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर पूरे पनीर को नष्ट करा दिया।

लालपुर में नकली खोये की फैक्ट्री का खुलासा?

वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लालपुर गांव में भी छापेमारी कर नकली खोया बनाने के मामले का खुलासा किया। खाद्य उपायुक्त चंद्रशेखर मिश्र के मुताबिक, विभाग को गांव में मिलावटी खोया तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां करीब 16 क्विंटल तैयार खोया मिला।

जमीन में दबाया नकली खोया

अधिकारियों के अनुसार, इस खोये को वनस्पति मिलाकर तैयार किया गया था। टीम ने मौके से खोये के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद करीब 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के पूरे खोये को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिया गया।

मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई?

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि ‘दीपावली के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। मिलावटी पनीर, खोया और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY