शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
18 महीने की ‘माया’ को मिला नया सहारा, जिंदगी की जंग में वंतारा बना उम्मीद, जामनगर में चल रहा इलाज​ | IPL में पैसों को लेकर शुरू हुई बड़ी खींचतान! टॉप भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी 40 करोड़ की शर्त, तभी रुकेंगे अपनी टीम में​ | लखनऊ के KGMU में ‘जबरन धर्मांतरण’ का दावा, जांच के लिए बनेगी 6 सदस्यीय डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

जयपुर में बदला लेने के लिए युवक का अपहरण, सेना के जवान सहित तीन गिरफ्तार​

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदला लेने के लिए सेना के एक जवान ने थार गाड़ी से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने और अपहरण की साजिश रची। कालवाड़ थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए सेना के जवान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ […]

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदला लेने के लिए सेना के एक जवान ने थार गाड़ी से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने और अपहरण की साजिश रची। कालवाड़ थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए सेना के जवान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले कार को टक्कर मारी, फिर लाठीडंडों और सरियों से हमला कर एक युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार और स्विफ्ट कार भी जब्त की हैं।

जयपुर डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीणा की ढाणी निवासी राजेश चौधरी, दौसरा मंडालिया निवासी राजूलाल मीणा और झाझेड़ा निवासी भगीरथ गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बदला लेने के इरादे से सेना के जवान ने इस पूरी वारदात की साजिश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अंजाम दिया।

पार्थ सिटी निवासी मनीष यादव ने 2 नवंबर, 2026 को कालवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका बड़ा भाई गोविंद यादव अपनी कार से पड़ोसी कौशल स्वामी और दो अन्य दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह अपनी कार खड़ी कर उसके अंदर बैठा हुआ था। तभी गलत दिशा से आई एक थार ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। थार में सवार 67 लोगों ने नीचे उतरकर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले के दौरान कार में सवार बाकी लोग किसी तरह बाहर निकलकर भाग गए, जबकि हमलावरों ने गोविंद को कार से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की।

हमलावर इसके बाद गोविंद को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर सुशांत सिटी की तरफ ले गए। परिवादी के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक के पास पिस्टल भी थी। हमले के दौरान बचकर भागे कौशल स्वामी ने मनीष यादव को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मनीष ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर वारदात की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही अपहृत गोविंद को सकुशल छुड़ाने और वारदात में शामिल हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कालवाड़ थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर हमलावरों की पहचान राजेश चौधरी, राजूलाल मीणा और भगीरथ गुर्जर के रूप में की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार और स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है। बदले की साजिश के तहत किए गए हमले और अपहरण के इस मामले में तीन गिरफ्तारियों के बाद जांच का दायरा अन्य आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY