गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP PCS Transfer: यूपी में 14 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले गए SDM और ADM​ | इंडिया-US ट्रेड डील पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- जब तक काम पूरा ना हो, उसे पूरा ना माना जाए​ | UP MLC Election: कल गाजियाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, नोएडा में किसे मिलेगी छुट्टी? यहां जानें पूरी डिटेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मां की डांट से नाराज BA की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर​

UP Hapur News:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली से एक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से नाराज होकर BA की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। छात्रा की पहचान पलक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम […]

UP Hapur News:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली से एक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से नाराज होकर BA की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। छात्रा की पहचान पलक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

घर में डांट के बाद नहर में कूदी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, पलक को घर में किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह सिंभावली नहर पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह की पुष्टि होना अभी बाकी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

छात्रा के नहर में कूदने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सिंभावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। छात्रा को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

नहर में छात्रा की तलाश जारी

फिलहाल कई गोताखोर नहर में पलक की तलाश कर रहे हैं। सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक, छात्रा को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। फिलहाल छात्रा का पता चलने और उसके सुरक्षित मिलने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY