बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP में 16.18 लाख रहस्यमयी वोटर्स जोड़ने का आरोप गलत, CEO ने किया खंडन​ | NSE का गेम ओवर, दो हफ्ते में 41 हजार करोड़ खत्म, फिसड्डी IPO ने बिगाड़ा खेल​ | PM मोदी के जन्मस्थान से कर्मभूमि तक बाइक यात्रा, काशी में आज होगा समापन, जानें पूरा कार्यक्रम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gyanesh Kumar House : CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण, मां बोलीं- ‘राक्षस प्रवृत्ति के लोगों ने घर गंदा किया’​

Gyanesh Kumar House : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर मंगलवार को शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर को कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद आयोजित किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर को गंदा किया […]

Gyanesh Kumar House : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर मंगलवार को शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर को कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद आयोजित किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर को गंदा किया था।

सत्यवती ने कहा, 28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर का शुद्धिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक आयोजन है, जिसे शांति और सकारात्मक माहौल के लिए किया जा रहा है। शुद्धिकरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाएं पीले कपड़े पहनकर कलश यात्रा के साथ ज्ञानेश कुमार के घर पहुंचीं। इसके बाद घर और उसके आसपास गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के बाद घर में सुंदरकांड का पाठ भी शुरू किया गया। ज्ञानेश कुमार के पिता डॉ. सुबोध कुमार समेत परिवार के अन्य लोगों ने सुंदरकांड की किताब को माथे से लगाकर पाठ की शुरुआत की। ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा के विजय नगर इलाके में है। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान घर की दीवार और मुख्य गेट पर कालिख पोती गई थी। साथ ही स्प्रे से दीवार पर ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखे गए थे। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY