गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Crime News: ‘मैंने मां की हत्या कर दी’… बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया, फ्लैट में मिला 42 साल की महिला का शव​ | UP: 16 की लड़की, 35 का दूल्हा… शादी तय हुई तो भाई पर करवा दी FIR​ | वेस्टइंडीज पर भारत की जीत से खुश नही हैं भारतीय कोच गौतम गंभीर, कहा “ये कोई मजाक है क्या जो….​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा एक्सटेंशन की सड़कों पर अब छंटेगा अंधेरा, दिवाली से पहले लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें​

Greater Noida News: नोएडा एक्सटेंशन यानी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रात के समय सड़कों पर रहने वाले अंधेरे को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है. दिवाली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को रोशन करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया है. करीब 6.46 करोड़ रुपए की लागत से तीन […]

Greater Noida News: नोएडा एक्सटेंशन यानी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रात के समय सड़कों पर रहने वाले अंधेरे को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है. दिवाली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को रोशन करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया है. करीब 6.46 करोड़ रुपए की लागत से तीन प्रमुख मार्गों और एंट्री पॉइंट के आसपास नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इससे इन रास्तों पर रात के समय लोगों को बेहतर रोशनी मिलने की उम्मीद है.

3 प्रमुख हिस्सों में लगेंगी नई लाइटें

प्राधिकरण की योजना के तहत कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इस हिस्से में कुल 108 पोल लगाए जाने हैं. इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है.

ये भी पढे़ं

दूसरे हिस्से में गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौर सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक लाइटें लगाई जाएंगी. करीब 4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कुल 217 पोल लगाए जाने की योजना है. यह नोएडा एक्सटेंशन के प्रमुख रास्तों में शामिल है और यहां रात में वाहनों की आवाजाही भी रहती है.

चार मूर्ति से एक मूर्ति तक भी बढ़ेगी रोशनी

ग्रेटर नोएडा एंट्री पॉइंट के पास चार मूर्ति से एक मूर्ति रोटरी तक की सड़क को भी इस योजना में शामिल किया गया है. यहां करीब 130 मीटर चौड़ी सड़क पर कोनिकल आर्च पोल लगाए जाएंगे. इन पोल के जरिए सड़क को आकर्षक लुक देने के साथ बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी.

दिवाली से पहले काम पूरा करने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले कुछ समय से कई प्रमुख सड़कों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं. खासकर शहर के बाहरी हिस्सों और प्रमुख कनेक्टिंग रोड पर अंधेरा रहने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है.

अब प्राधिकरण ने दिवाली से पहले इन सड़कों को रोशन करने की तैयारी की है. करीब 6.46 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना के पूरा होने के बाद नोएडा एक्सटेंशन के प्रमुख मार्गों पर रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी. साथ ही सजावटी लाइटों से शहर की सड़कों का लुक भी बेहतर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY