SportsViral

GT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट

GT vs RR 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानादार पारी की बदोलत गुजराज टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। अब राजस्थान अपने घर पर जीत दर्ज करने के लिए 230 रन बनाने होंगे।

Khabar Monkey

GT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
GT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट

साई और गिल के बीच रिकॉर्डतोड़ा साझेदारी

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए ऐतिहासिक साझेदारी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस स्कोर पर टीम को यश राज पुंजा के ओवर पर साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा। साई ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद 150 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को जोस बटलर के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। बटलर को 13 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।

शतक से चुके कप्तान गिल

आरआर के खिलाफ जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद में 9 चौके व 3 छक्कों की मदद से 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्हों पारी के 17वें ओवर में ब्रिजेश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। ये गुजरात के लिए उसका तीसरा झटका था।

रियान पराग इंजरी के कारण बाहर

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। आएगा।”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply