EntertainmentViral

‘रुद्रलोक’, सोनम कपूर ने शेयर किया छोटे बेटे का नाम, यूनिक होने के साथ-साथ मतलब भी है खास

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए अपने न्यूबॉर्न बेबी का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ बताया। बेटे के नाम के साथ-साथ उसके खास अर्थ ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है।

‘रुद्रलोक’, सोनम कपूर ने शेयर किया छोटे बेटे का नाम, यूनिक होने के साथ-साथ मतलब भी है खास
‘रुद्रलोक’, सोनम कपूर ने शेयर किया छोटे बेटे का नाम, यूनिक होने के साथ-साथ मतलब भी है खास

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे का जन्म एकादशी के शुभ दिन हुआ। एक्ट्रेस ने इस पल को अपने परिवार के लिए बेहद खास और दिव्य आशीर्वाद बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनका दूसरा बेटा उनके जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आया है।

ने अपने बेटे ‘रुद्रलोक’ नाम का अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि वेदों में ‘रुद्र’ शक्ति, परिवर्तन और दुखों को खत्म करने वाली दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह नाम ताकत, उपचार और नई शुरुआत से जुड़ा हुआ है।

एक्ट्रेस ने अपने बड़े बेटे वायु और छोटे बेटे रुद्रलोक के नामों के बीच खास कनेक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘वायु’ जीवन की सांस और ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि ‘रुद्र’ शक्ति और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। दोनों नाम मिलकर संतुलन और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाते हैं।

Khabar Monkey

की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। परिणीति चोपड़ा, बिपाशा बसु, अर्जुन कपूर, सोफी चौधरी और महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था, जबकि अब उनके परिवार में छोटे बेटे रुद्रलोक की एंट्री हुई है।

Leave a Reply