SportsViral

IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड

Jofra Archer bowling agaist GT: आईपीएल 2026 के 52वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें जयपुर के सवाई मान सिंह में आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच के पहले ही ओवर में नो-बॉल और वाइड गेंदों की झड़ी लगा दी, जिसके चलते वह एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे।

Khabar Monkey

IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी मैच के पहले ओवर में कुल 11 गेंदें फेंकी हैं। उन्होंने अपने शुरुआती ओवर में चार वाइड और एक नो-बॉल डाली, जिसकी वजह से ओवर लंबा खिंच गया। इस ओवर में आर्चर ने कुल 18 रन खर्च किए। अगर वह एक और अतिरिक्त गेंद फेंकते, तो आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बन जाते।

सबसे ज्यादा गेंदों वाले ओवर की सूची में शामिल

जोफ्रा आर्चर अब में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल वह इस मामले में कई अन्य गेंदबाजों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले बॉलर्स

  • मोहम्मद सिराज – 11 गेंदें बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु, साल 2023, 19वां)
  • तुषार देशपांडे – 11 गेंदें बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (चेन्नई, साल 2023, चौथा ओवर)
  • शार्दुल ठाकुर – 11 गेंदें बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, साल 2025, 13वां ओवर)
  • संदीप शर्मा – 11 गेंदें बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, साल 2025, 20वां ओवर)
  • हार्दिक पांड्या – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (मुंबई, साल 2025, 8वां ओवर)
  • अर्शदीप सिंह – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर, साल 2026, 20वां ओवर)
  • जोफ्रा आर्चर – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, साल 2026, पहला ओवर)

इस सीजन शानदार रहा है आर्चर का प्रदर्शन

हालांकि के खिलाफ मुकाबले में जोफ्रा आर्चर का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 15 विकेट अपने नाम किए हैं और टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। ऐसे में एक खराब ओवर के बावजूद टीम को उनसे आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply