SportsViral

GT vs PBKS: IPL 2026 में क्या आज भी नहीं खेल रहे पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज शशांक सिंह?

IPL 2026 के अहम मुकाबले में एक बार फिर शशांक सिंह का नाम चर्चा में है। पंजाब किंग्स जब IPL 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरी, तो लगातार दूसरे मैच में शशांक सिंह का नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखा। यह मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम इस मैच में भी शशांक सिंह के बिना उतरी, जो इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में भी नहीं दिखे थे। इम्पैक्ट सब में भी शशांक सिंह का नाम शामिल नहीं है। इससे पंजाब के फैंस के मन में कई बड़े सवाल उठने लगे हैं।

GT vs PBKS: IPL 2026 में क्या आज भी नहीं खेल रहे पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज शशांक सिंह?
GT vs PBKS: IPL 2026 में क्या आज भी नहीं खेल रहे पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज शशांक सिंह?

लगातार दूसरे मैच से बाहर

दरअसल, पिछले मैच में शशांक का बाहर होना एक मजबूरी भरा बदलाव माना गया था, लेकिन गुजरात के खिलाफ भी उनकी गैरमौजूदगी से संकेत मिलते हैं कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं या चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जहां एक ओर पंजाब किंग्स अपने पिछले मुकाबले में मिली जीत को दोहराने और गुजरात के खिलाफ डबल हासिल करने के इरादे से उतरी है, वहीं गुजरात टाइटंस की नजरें अपने घर में बड़ी जीत दर्ज करने पर लगी है।

निशांत सिंधु का हुआ IPL डेब्यू

इस मुकाबले में एक और बड़ी खबर सामने आई, जब निशांत सिंधु ने गुजरात टाइटंस के लिए अपना IPL डेब्यू किया। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सिंधु लंबे समय से IPL में मौके का इंतजार कर रहे थे। वह 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2025 में गुजरात से जुड़ने के बाद आखिरकार 2026 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

GT इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।

Khabar Monkey

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को येनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

PBKS इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशक, मुशीर खान और मिच ओवन।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply