इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मनीष पांडे को रविवार (3 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने का मौका दिया। मनीष का इस सीजन यह पहला मैच था। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के हर सीजन में खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा करने वाले दो खिलाड़ी दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी पीछे छूट गए हैं।

धोनी ने आईपीएल 2026 में अभी एक भी मैच नहीं खेला है। अगर वह खेलते हैं तो आईपीएल के 19 सीजन में खेलने वाले चौथे खिलाड़ी होंगे। मनीष पांडे ने में छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो सीजन खेले। आरसीबी के लिए अपने पहले सीजन में पांडे आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। हालांकि, यह लीग में उनका एकमात्र शतक है।
Khabar Monkey
केकेआर को दूसरा खिताब दिलाया
इसके बाद मनीष पांडे 2011 से 2013 के बीच पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चार सीजन खेले। पांडे ने 2014 के फाइनल में 94 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर केकेआर को दूसरा खिताब दिलाया। वह तीन सीजन तक टीम के मिडिल ऑर्डर में मुख्य खिलाड़ी बन रहे। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के उन्हें खरीदा।
मनीष पांडे का आईपीएल करियर
मनीष पांडे चार सीजन तक सनराइजर्स के लिए खेले। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ खास मौके नहीं मिले। पांडे 2024 सीजन से पहले केकेआर से फिर जुड़े, लेकिन तब से केवल पांच मैच खेले हैं। मनीष पांडे ने आईपीएल में 162 पारियों में 121.51 के स्ट्राइक रेट और 29.41 के औसत से कुल 3942 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।
मनीष पांडे का इंटरनेशनल करियर
कोहली की कप्तानी में 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे मनीष पांडे ने भारत के लिए 29 वनडे और 39 टी20 खेले हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे था। पांडे ने वनडे क्रिकेट में 33.29 के औसत से एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 566 रन बनाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 126.15 के स्ट्राइक रेट और 44.31 के औसत से 709 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक हैं।
अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर भी बन गए नंबर 1
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। पिछली चार पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद केकेआर के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला लेकिन फिर भी उन्होंने नंबर 1 की पोजिशन पर दो मामलों में कब्जा कर लिया। ।





