SportsViral

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ प्लेयर IPL 2026 के बचे हुए सीजन से बाहर

Chennai Super Kings: IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जिसने टीम मैनेजमेंट को टेंशन में डाल दिया है। टीम के उभरते ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोट के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान में बताया कि रामकृष्ण घोष को दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। यह चोट उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक में 2 मई को खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। इस गंभीर चोट के चलते वह अब IPL 2026 के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ प्लेयर IPL 2026 के बचे हुए सीजन से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ प्लेयर IPL 2026 के बचे हुए सीजन से बाहर

28 साल के महाराष्ट्र के इस ऑलराउंडर ने मुंबई के खिलाफ पिछले ही मुकाबले में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्हें 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया गया था। हालांकि, डेब्यू के तुरंत बाद ही चोट लगने से उनका पहला सीजन अधूरा रह गया।

Khabar Monkey

विजय हजारे ट्रॉफी में मचाई थी सनसनी

रामकृष्ण घोष घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट लेकर इतिहास रचा था और ऐसा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुए थे। उस मैच में उन्होंने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी साबित की थी। इस चोट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन के अहम दौर में एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम को अब एक संतुलित ऑलराउंड विकल्प के बिना आगे बढ़ना होगा।

एक के बाद एक कई खिलाड़ी बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन के आगाज से पहले ही उस समय तगड़ा झटका लगा था, जब नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद तेज गेंदबाज खलील अहमद को चोट के कारण बाहर होना पड़ा। टीम की मुश्किलें अभी कम भी नहीं हुई थी, कि धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को भी सीजन के बीच CSK का साथ छोड़ना पड़ा। अब रामकृष्ण घोष सिर्फ एक मैच खेलकर IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply