मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​ | Vaishnavi Sharma ने ICC Rankings में लगाई 53 पायदान की छलांग Shafali Verma को भी फायदा​ | सिगरेट की वजह से डार्क हो जाते हैं होंठ? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण और कैसे करें बचाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Glowing Face Tips: बस रोज खाएं ये एक फल, ग्लास की तरह चमकने लगेगी स्किन! जानिए इसके जबरदस्त फायदे​

Glowing Face Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनी स्किन केयर करने का टाइम नहीं होता है। ऐसे में कई लोग पार्लर जाते हैं। तो कई लोग मंहगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार गलत क्रीम के इस्तेमाल से स्किन ग्लो करने की जगह रुखी, बेजान, पिंपल हो जाते […]

Glowing Face Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनी स्किन केयर करने का टाइम नहीं होता है। ऐसे में कई लोग पार्लर जाते हैं। तो कई लोग मंहगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार गलत क्रीम के इस्तेमाल से स्किन ग्लो करने की जगह रुखी, बेजान, पिंपल हो जाते है। इतना ही नहीं बिना सलाह के कोई भी क्रीम लगाने से  साइडिफेक्ट डर रहता है। साथ ही खर्चे भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में सिर्फ एक फल शामिल कर लें। तो आपकी त्वचा ग्लास की तरह चमकने लगेगी। आइए जानते हैं कौन सा फल चेहरे के ग्लो करने में मददगार होता है।  

कौन सा फल स्किन को सॉफ्ट बनाने में मददगार?

गर्मी हो या सर्दी, खीरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप सलाद के रूप में, इसका रायता, चिल्ला बनाकर खा सकते हैं। खीरा खाने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है। बल्कि स्किन की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो अपनी डाइट में खीरे को शामिल कर सकते हैं।

खीरा खाने से स्किन को मिलते हैं ये फायदे

खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। यही वजह है कि इसे शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। पर्याप्त हाइड्रेशन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं रोजाना खीरा खाने से स्किन को क्या फायदे मिल सकते हैं।

1. स्किन को रखता है हाइड्रेटेड

खीरे में मौजूद पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जब शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, तो त्वचा की सामान्य नमी बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। इससे स्किन रूखी और बेजान दिखने से बच सकती है।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

खीरे में विटामिन C और कुछ एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभाते हैं। संतुलित डाइट के साथ खीरा खाना त्वचा की सामान्य सेहत के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

3. पाचन के लिए भी फायदेमंद

खीरे में पानी के साथ थोड़ी मात्रा में फाइबर भी होता है। इसे खाने से पाचन को बेहतर रखने और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है। स्वस्थ पाचन और संतुलित खानपान का असर आपकी संपूर्ण सेहत पर पड़ता है।

4. वजन नियंत्रित रखने में मददगार

खीरे में कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसे सलाद या स्नैक के रूप में खाने से पेट भरा महसूस हो सकता है। यह वजन नियंत्रित रखने वाली डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकता है।

रोजाना कितना खीरा खाना चाहिए?

आप अपनी भूख और डाइट के अनुसार रोजाना एक मध्यम आकार का खीरा सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसे दोपहर के खाने या शाम के स्नैक में शामिल करना आसान है। खीरे को अच्छी तरह धोकर ही खाएं और संतुलित आहार के साथ पर्याप्त पानी भी पिएं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेंं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY