सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP बीजेपी ने कार्यसमिति का किया ऐलान… PM मोदी समेत ये नेता बने विशेष आमंत्रित सदस्य​ | कला, कॉफी और खूबसूरत सीटिंग…अलग अंदाज के लिए फेमस है काशी आर्ट कैफे​ | रुपए की गिरावट ने सोने को दिया बूस्ट, दिल्ली में इतने बढ़े दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘शिवपुर सीट पर किसी की रजिस्ट्री नहीं है’, राजभर ने वाराणसी की दो सीटों पर ठोंका दावा​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. एनडीए में सीटों को लेकर दावेदारी के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी की दो विधानसभा सीटों पर दावा ठोककर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाने के संकेत दिए हैं. राजभर ने […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. एनडीए में सीटों को लेकर दावेदारी के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी की दो विधानसभा सीटों पर दावा ठोककर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाने के संकेत दिए हैं. राजभर ने TV9 डिजिटल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी वाराणसी की शिवपुर और अजगरा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि इन सीटों को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही है.

वाराणसी की शिवपुर सीट से बीजेपी के अनिल राजभर लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं. ऐसे में जब ओमप्रकाश राजभर से पूछा गया कि शिवपुर सीट तो अनिल राजभर की है, तो उन्होंने सवाल किया, ‘शिवपुर पर किसी की रजिस्ट्री है क्या?’ ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी शिवपुर और अजगरा, दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन सीटों को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत जारी है… ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

संजय निषाद के बयानों पर राजभर का तंज

एनडीए में सहयोगी दलों के बीच बयानबाजी को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय निषाद टीवी पर आने के लिए बयान देते हैं. हालांकि, राजभर ने एनडीए में सबकुछ ठीक होने का दावा किया और कहा कि संजय निषाद कहीं नहीं जाएंगे. राजभर ने यह भी कहा कि संजय निषाद 29 नवंबर को आजमगढ़ में होने वाली सुभासपा की जनसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शामिल होंगे.

AI वीडियो विवाद पर सपा को घेरा

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने AI से तैयार किए गए वीडियो को लेकर चल रहे विवाद पर समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सपा के लोग ही बीजेपी और सपा, दोनों पक्षों के नेताओं से जुड़े AI वीडियो बना रहे हैं और फिर दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं. राजभर ने कहा कि सपा के नेता ही पार्टी की बर्बादी का कारण बनेंगे. उन्होंने राजकुमार भाटी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सपा में अलगअलग नेताओं के अलगअलग बयान सामने आते हैं. उन्होंने रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बयानों में अंतर होने का भी आरोप लगाया.

पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया

पंचायत चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन किया है. उनके मुताबिक, अदालत ने तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है और प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे का काम चल रहा है. राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग ही पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को लेकर हाईकोर्ट गए थे और अब अदालत का आदेश आ चुका है. उनके मुताबिक, जैसे ही पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आएगी, सरकार पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY