Captain Smit Machchhar : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान में बुधवार को उस वक्त बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब कॉकपिट में ही सहपायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हिम्मत नहीं छोड़ी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू किया। इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे।

PM मोदी ने की स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
— Narendra Modi October 1, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी से बड़ी त्रासदी टल गई और देश को उन पर गर्व है।
चाकू से हमले के बावजूद नहीं मानी हार
रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान कॉकपिट में सहपायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया। हमले में मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान में मौजूद दो ऑफड्यूटी पायलटों ने भी विमान को सुरक्षित उतारने में मदद की। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
गंभीर रूप से घायल हैं कैप्टन मच्छार
इस घटना में कैप्टन स्मित मच्छार घायल हुए हैं और उनका ताबुक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, बाकी यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। घटना की जांच जारी है और फ्लाईदुबई ने भी मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग की बात कही है।
ये भी पढ़ें:
नेतन्याहू ने भी की बहादुरी की तारीफ
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने का मौका दिया। नेतन्याहू ने उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
ये भी पढ़ें:
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय पायलट हैं और जून 2022 से फ्लाईदुबई के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम कर चुके हैं। उपलब्ध प्रोफाइल के मुताबिक, उनके पास बोइंग 737 विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है और वह लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की भूमिका भी निभा चुके हैं। इस घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की भारत और इजरायल समेत कई जगहों पर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: