गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? यहां समझें पूरा गणित​ | यूपी में पंचायत और विधानसभा वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ का अंतर क्यों? क्या है जोड़ने का प्रोसेस​ | UP Chandan Hospital Fine: सीएम योगी के अस्पताल पहुंचते ही खुली सफाई की पोल, एजेंसी पर 15 लाख का जुर्माना, 10 कर्मचारी बर्खास्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Free Gas Cylinder Scheme : दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार का तोहफा, महिलाओं को मिले गैस सिलेंडर​

Free Gas Cylinder Scheme: रिपोर्टउदय प्रकाश, दीपावली से पहले कानपुर देहात में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और राज्यमंत्री अजीत पाल ने जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की मौजूदगी में महिलाओं को सिलेंडर […]

Free Gas Cylinder Scheme: रिपोर्टउदय प्रकाश, दीपावली से पहले कानपुर देहात में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और राज्यमंत्री अजीत पाल ने जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की मौजूदगी में महिलाओं को सिलेंडर सौंपे। सिलेंडर मिलने पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव संबोधन भी किया गया।

विकास भवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

दीपावली के त्योहार को देखते हुए कानपुर देहात के विकास भवन में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सिलेंडर मिलने पर खुशी जाहिर की और सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुनाया गया। कार्यक्रम में मंत्रियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को गिनाया।

ये भी पढ़ें :

मंत्रियों ने बताया महिलाओं के लिए राहत भरा कदम

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को सरकार का सराहनीय कदम बताया। वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि त्योहार के समय महिलाओं को मिली यह सुविधा उनके लिए राहत देने वाली है। राज्यमंत्री अजीत पाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। लाभार्थी महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल की तारीफ की। उनका कहना था कि त्योहार से पहले गैस सिलेंडर मिलने से दीपावली की तैयारियों में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की महिलाओं को मिली इस सौगात से उनके त्योहार की खुशियां बढ़ गईं। कार्यक्रम के जरिए सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला हितैषी पहलों को भी सामने रखा।

ये भी पढ़ें :

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY