शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sunil Gavaskar Birthday: 77 साल की उम्र में भी फिट हैं सुनील गावस्कर, कैसा है लाइफस्टाइल? जानें​

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक सुनील गावस्कर आज अपनी बेहतरीन कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं. कभी बिना हेलमेट के 10000 रन पूरे करने वाले गावस्कर आज 10 जुलाई को 77 साल के हो गए हैं. दुनिया भर में जहां भी मैच होते हैं, ‘लिटिल मास्टर’ अपनी बेहतरीन आवाज से कमेंट्री करने जरूर […]

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक सुनील गावस्कर आज अपनी बेहतरीन कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं. कभी बिना हेलमेट के 10000 रन पूरे करने वाले गावस्कर आज 10 जुलाई को 77 साल के हो गए हैं. दुनिया भर में जहां भी मैच होते हैं, ‘लिटिल मास्टर’ अपनी बेहतरीन आवाज से कमेंट्री करने जरूर पहुंचते हैं. उनकी फिटनेस की बात करें तो ये बेहद गजब है. लंबीलंबी यात्राएं, घंटों लाइव कमेंट्री और बिजी शेड्यूल के बाद भी गावस्कर 77 साल की उम्र में फिट और एनर्जेटिक नजर आते हैं. साल 1987 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने फिर भी खेल से खुद को जोड़े रखा और कमेंट्री करने लगे.

गावस्कर अपनी राय ही नहीं अपनी फिटनेस के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि 70 साल की उम्र को पार करने के बाद भी गावस्कर कैसे इतने एनर्जेटिक रहते हैं. जानें..

गावस्कर का बेहतरीन एक्सपीरियंस

गावस्कर जब भी कमेंट्री में अपनी राय रखते हैं तो पूरा क्रिकेट जगत इस पर गौर करता है. पूर्व क्रिकेटर हमेशा तकनीक, रणनीति और मैच की सिचुएशन पर सटीक राय देते हैं और ये उन्हें बाकी कमेंटेटर से अलग बनाती है.

गावस्कर का एनर्जेटिक रहना

श्रीलंका के एक मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने नागिन डांस किया. उनके साथी कमेंटेटर पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली भी थे. इस तरह की एनर्जी ने लोगों को खूब चौंकाया. गावस्कर भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर थे और उन्होंने करीब 4 दशक पहले स्पोर्ट को अलविदा कह दिया था. उनका एनर्जेटिक होना अपने आप में काबिले तारीफ है.

फिटनेस गोल्स

एक ऑनलाइन इंटरव्यू में गावस्कर ने अपनी फिटनेस और हेल्दी रूटीन के बारे में कई बातें साझा कीं. उन्होंने कहा, क्रिकेट खेलते हुए पूरी बॉडी की फिटनेस पर फोकस करना मुश्किल होता है. हमारे वॉर्म अप में हम ड्रेसिंग रूम में एक कप चाय भी पीते थे. उनके मुताबिक वो जब क्रिकेट खेलते थे वो कभी जिम नहीं गए. लेकिन अब मैं ट्रेडमिल पर वॉक जरूर करता हूं.

इसके अलावा गावस्कर फिट रहने के लिए बैडमिंटन भी खेला करते थे. वैसे इंटरव्यू में बताया कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने 2011 से बैडमिंटन को खेलना बंद कर दिया.

सही और कम खाने की आदत

फिजिकली एक्टिव रहने के अलावा गावस्कर कम खाते हैं और पूरी नींद लेते हैं. खास बात है कि वो अपनी डाइट में लो कैलोरी फूड ही लेते हैं. उनका कहना है कि वो कभी भी बड़े फूडी नहीं बने. गावस्कर ने इंटरव्यू में बताया कि साल में 10 दिन ऐसे होंगे जब मैंने बिना सोचे चीजों को खाया होगा. उनकी रेगुलर मील की बात करें तो इसमें डेढ़ चपाती और हरी सब्जियां होती हैं. इसके अलावा वो चावल कभी नहीं खाते. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कहते हैं कि मैं मीट खाता हूं लेकिन शाकाहारी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करता हूं.

सुबह जल्दी उठना और 10 घंटे की नींद

इसके अलावा वो सुबह जल्दी उठते हैं क्योंकि उनकी कोशिश रहती है कि रात 8 बजे तक खाना खा लिया जाए. हालांकि, बिजी होने की वजह से वो 9 बजे तक खाना खाते हैं. गावस्कर कहते हैं कि वो 11 बजे सो जाते हैं और करीब 10 घंटे की नींद लेते हैं. हालांकि वो कोशिश करते हैं कि सुबह 7 बजे आंख खुल जाए.

कौन है सपोर्ट सिस्टम

गावस्कर अपनी वाइफ को अपना सपोर्ट सिस्टम मानते हैं. वो कहते हैं कि वो मेरी फैमिली ही है जो मुझे हमेशा खुश करती है. गावस्कर का मानना है कि आस्था में भी हमें विश्वास रखना चाहिए क्योंकि इससे पॉजिटिविटी आती है. सकारात्मक रहने से स्ट्रेस दूर रहता है और इसका फायदा फिजिकल फिटनेस को मिलता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY