रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘जहां दफन की लाश, वहीं रोज नहाती थी मैं…’, आगरा में पति को मारकर बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी ने उगले राज​

Agra Dead Body In Bathroom: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने मशहूर सस्पेंस फिल्म दृश्यम की कहानी को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने बेहद शातिर तरीके से अपने पति की हत्या की, उसकी लाश को घर के ही बाथरूम के […]

Agra Dead Body In Bathroom: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने मशहूर सस्पेंस फिल्म दृश्यम की कहानी को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने बेहद शातिर तरीके से अपने पति की हत्या की, उसकी लाश को घर के ही बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाया, उस पर नया प्लास्टर करवाया और फिर खुद पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पूरे 46 दिनों तक आरोपी पत्नी पुलिस और परिजनों को गुमराह करती रही. फिर जब भंडाफोड़ हुआ तो उसने ऐसे रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.

दरअसल, पहले तो ये पता नहीं था कि महिला ने पति को मारकर बाथरूम में दफना दिया है. जब पुलिस एक पुराने मामले में घर पहुंची, तो डर के मारे महिला का सब्र टूट गया और उसने खुद अपने जेठ के सामने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सच को उगल दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में ले लिया है और बाथरूम के फर्श को खोदकर पति सुरेंद्र कुमार शर्मा का कंकाल बरामद कर लिया है.

‘शव के ऊपर ही रोज नहाती थी’

पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान रूबी ने जो खुलासे किए हैं, उन्हें सुनकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं. रूबी ने पुलिस को बताया कि जिस 10 फीट लंबे और साढ़े चार फीट चौड़े बाथरूम के फर्श के नीचे उसने अपने पति की लाश को दफन किया था, वह खुद रोज उसी बाथरूम में जाकर नहाया करती थी. लाश के ठीक ऊपर खड़े होकर वह 46 दिनों तक प्रतिदिन नहाती रही और उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई.

‘दृश्यम’ फिल्म से मिला आइडियाट

जब पुलिस ने रूबी से पूछा कि उसने लाश को घर में ही छिपाने की यह तरकीब कहां से सीखी? तो उसने बेखौफ होकर जवाब दिया, “मैंने दृश्यम फिल्म बहुत पहले देखी थी, लेकिन उसकी स्टोरी मुझे अच्छी तरह याद थी. पति की हत्या के बाद जो मेरी समझ में आया, मैंने वो किया ताकि जेल न जाना पड़े.”

वारदात की टाइमलाइन: खीर, नमक और 400 की मिट्टी

17 जून की रात : घर में सास की नींद की गोलियां रखी थीं, जिन्हें पति सुरेंद्र भी कभीकभी खाते थे. रूबी ने रात में खीर बनाई और उसमें भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर सुरेंद्र को खिला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई.

18 जून की सुबह : सुबह पति का शव पलंग पर था. रूबी ने सोचीसमझी रणनीति के तहत अपनी बेटियों और सास को जेठ के घर वायु विहार भेज दिया. इसके बाद उसने 400 रुपये देकर बाहर से मिट्टी मंगवाई. बाथरूम का फर्श तोड़ा, सुरेंद्र की लाश को घसीटकर वहां ले गई. गड्ढे में शव को लेटाकर ऊपर से भारी मात्रा में नमक और मिट्टी डालकर समतल कर दिया.

19 जून : अगले दिन रूबी ने एक मिस्त्री को बुलाया और बाथरूम के टूटे फर्श पर दोबारा नया प्लास्टर करवा दिया. फर्श सूखने के बाद वह खुद जेठ के घर गई और रोने का नाटक करते हुए कहा कि सुरेंद्र 4 दिन से लापता हैं.

कैसे खुला 46 दिन पुराना खौफनाक राज?

रूबी का यह राज कभी बाहर न आता, अगर पुलिस दो दिन पहले एक रूटीन वेरिफिकेशन के लिए उसके घर न पहुंचती. साल 2017 में सुरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ एक ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी सिलसिले में पुलिस रूबी के घर पहुंची. पुलिस ने सुरेंद्र के बारे में पूछा तो रूबी ने कहा कि वह लापता हैं. इसके बाद पुलिस ने रूबी की फोटो खींचते हुए कहा कि यह ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया है.

जेठ के सामने कबूला गुनाह

पुलिस के जाते ही रूबी बुरी तरह घबरा गई कि कहीं उसका राज न खुल जाए. उसने तुरंत अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया. रूबी को बुरी तरह डरा हुआ देखकर जेठ ने प्यार से पूछा कि अगर कुछ पता है तो बता दो, हम किसी से नहीं कहेंगे. इसी घबराहट में रूबी ने कह दिया “मैंने उन्हें मार दिया है और बाथरूम में दबाया है.” जेठ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाल रही टीम

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एंगल्स पर जांच की जा रही है. पुलिस और मोहल्ले वालों का मानना है कि नींद की गोली देकर हत्या करना तो एक महिला के लिए अकेले मुमकिन है, लेकिन भारीभरकम लाश को अकेले घसीटना, 10 फीट के बाथरूम का फर्श खुद तोड़ना और उसमें अकेले दफनाना संदिग्ध लग रहा है. पुलिस को शक है कि इस खूनी खेल में कोई और भी शामिल हो सकता है.

पुलिस ने रूबी का मोबाइल जब्त कर लिया है. उसकी कॉल डिटेल्स और पिछले दिनों की गूगल सर्च हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है कि उसने मर्डर और बॉडी को ठिकाने लगाने से पहले इंटरनेट पर क्याक्या सर्च किया था. इसके साथ ही बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस सुरेंद्र शर्मा के कंकाल का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक टेस्ट करा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY