न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर पहुंची है, जिसका पहला मुकाबला चार जून से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतने के साथ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में टॉस के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम पर एक ऐसी उपलब्धि दर्ज हो गई जो इससे पहले किसी दूसरे वेन्यू के नाम पर नहीं थी। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबलों की मेजबानी करने के मामले में लॉर्ड्स पहले ही नंबर-1 की पोजीशन पर थी, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जा रहा ये मुकाबला इस ग्राउंड पर 150वां टेस्ट मैच है।

लॉर्ड्स में साल 1884 में खेला गया था पहला टेस्ट मुकाबला
इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट ऐतिहासिक मैदान में की जाती है, जिसमें यहां पर पहला टेस्ट मुकाबला साल 1884 में खेला गया था। इसके बाद से इंग्लैंड का दौरा करने वाली अधिकतर टीमें लॉर्ड्स में कम से कम एक मुकाबला जरूर खेलती हैं। इस स्टेडियम में अभी तक कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का खिताबी मैच भी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला गया था। यहां पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो उससे पहले खेले गए 149 टेस्ट मैचों में से 54 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 44 मैचों को पहले गेंदबाजी करने वाली टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। इसके अलावा 51 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
Khabar Monkey
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दूसरे नंबर पर, भारत में ईडन गार्डन्स ने होस्ट किए सबसे ज्यादा टेस्ट
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड जहां सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले होस्ट करने के मामले में पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है। एमसीजी में अब तक कुल 118 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, तो वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड है जहां पर कुल 114 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबलों की मेजबानी करने वाले ग्राउंड को लेकर बात की जाए तो उस मामले में कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहले नंबर पर है, जिसमें इस ग्राउंड पर अब तक कुल 43 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाले ग्राउंड
- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (इंग्लैंड) – 150 टेस्ट मैच
- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) – 118 टेस्ट मैच
- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) – 114 टेस्ट मैच
- केनिंग्टन ओवल (इंग्लैंड) – 108 टेस्ट मैच
- ओल्ड ट्रैफर्ड (इंग्लैंड) – 86 टेस्ट मैच












