Viral

Greater Noida Weather: 210 पोल गिरे, 72 ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में डूबे इलाके… ग्रेटर नोएडा में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

Greater Noida Weather: 210 पोल गिरे, 72 ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में डूबे इलाके… ग्रेटर नोएडा में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आई तेज आंधी और तूफान ने बिजली विभाग को बड़ा झटका दिया है. तेज हवाओं और बारिश के कारण दादरी, दनकौर, रबूपुरा और जेवर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 210 बिजली के पोल टूट कर गिर गए, जबकि 72 ट्रांसफार्मर खराब हो गए. इसके अलावा 33 केवी और 11 केवि की कई बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Greater Noida Weather: 210 पोल गिरे, 72 ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में डूबे इलाके… ग्रेटर नोएडा में आंधी तूफान ने मचाई तबाही
Greater Noida Weather: 210 पोल गिरे, 72 ट्रांसफार्मर ठप, अंधेरे में डूबे इलाके… ग्रेटर नोएडा में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

तेज आंधी के दौरान कई जगहों पर बड़े पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. पोल टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है. सबसे ज्यादा प्रभाव दनकौर, रबूपुरा, दादरी और जेवर क्षेत्र में देखने को मिला. कई गांव में बिजली सप्लाई बाधित हो गई.

Khabar Monkey

तेज आंधी ने मचाई तबाही

विद्युत विभाग के मुताबिक, तूफान के चलते विभाग को लाखों रुपए की क्षति हुई है. तूफान के बाद बिजली विभाग की टीम तुरंत फील्ड में उतरी और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत शुरू की गई. अधिकारी और कर्मचारी लगातार प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की प्राथमिकता के आधार पर पहले मुख्य लाइनों को ठीक किया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके. इसके बाद बाकी खराब पोल और ट्रांसफार्मर बदलने का काम भी पूरा किया जाएगा.

मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित

तेज आंधी के कारण सिर्फ बिजली व्यवस्था ही नहीं बल्कि, आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ. पेड़ गिरने और बिजली कटौती की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. अधिकारियों का कहना है की टीमें लगातार मैदान में हैं, और हालात को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply