गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

E20 पेट्रोल से कम हुआ माइलेज, तो सालभर कितना बढ़ जाएगा आपका खर्च? यहां रहा पूरा हिसाब​

E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कई लोग दावा कर रहे हैं कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है और खराबी भी आई है. दूसरी ओर सरकार और वाहन कंपनियों का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का कोई नुकसान नहीं है. […]

E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कई लोग दावा कर रहे हैं कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है और खराबी भी आई है. दूसरी ओर सरकार और वाहन कंपनियों का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का कोई नुकसान नहीं है. हालांकि सरकार ने माना है कि इसके इस्तेमाल से 2023 से पूरानी गाड़ियों का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यह भी सड़क की परिस्थितियों और चलाने के तरीकों पर निर्भर करेगा.

केंद्र सरकार ने माना कि 20% एथेनॉल मिले का इस्तेमाल करने से कुछ वाहनों में माइलेज 3% से 5% तक कम हो सकता है. हालांकि, सरकार का कहना है कि इसके बदले मिलने वाले फायदे इस नुकसान से कहीं ज्यादा हैं. सरकार के अनुसार E20 पेट्रोल से इंजन का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है, वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण कम होता है और कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटती है.

E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से 3% से 5% तक माइलेज कम होना पहली नजर बड़ा नुकसान नहीं लगता है. लेकिन इस अगर इसे लंबे समय इस्तेमाल में करने से बढ़ने वाली लागत को देखा जाए तो यह बड़ी हो सकती है. अब सवाल यह है कि अगर आपकी कार का माइलेज 5% कम हो जाए, तो सालभर में आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा? आइए इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं.

कितना ज्यादा लगेगा पेट्रोल?

मान लीजिए आप अपनी कार रोजाना 50 किलोमीटर चलाते हैं. ऐसे में एक साल में आपकी कुल ड्राइविंग 18,250 किलोमीटर होगी. अगर आपकी कार पहले 20kmpl का माइलेज देती थी, तो इस दूरी को तय करने के लिए आपको करीब 913 लीटर पेट्रोल की जरूरत पड़ती. अब मान लीजिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद आपकी कार का माइलेज 5% घटकर 19kmpl रह जाता है. ऐसे में वही 18,250 किलोमीटर चलाने के लिए आपको लगभग 961 लीटर पेट्रोल की जरूरत होगी. यानी पहले के मुकाबले करीब 48 लीटर ज्यादा पेट्रोल खर्च होगा.

कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

अगर पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर मानी जाए, तो सिर्फ माइलेज में 5% की कमी की वजह से आपको करीब ₹4,800 एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ सकता है. अगर आपके शहर में पेट्रोल की कीमत इससे ज्यादा है, तो यह खर्च भी बढ़ जाएगा. हालांकि, यह केवल एक उदाहरण है. असल माइलेज हर कार में अलग हो सकता है. ऑटो विशेषज्ञों के मुताबिक, माइलेज पर वाहन की स्थिति, ट्रैफिक, एयर कंडीशनर का इस्तेमाल, टायर प्रेशर और ड्राइविंग स्टाइल का भी बड़ा असर पड़ता है. इसलिए केवल E20 पेट्रोल को ही माइलेज कम होने की वजह मानना सही नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह गणना केवल समझाने के उद्देश्य से 5% माइलेज घटने के उदाहरण पर आधारित है.सरकार के अनुसार E20 का प्रभाव सभी वाहनों पर समान नहीं होता और वास्तविक माइलेज वाहन व उपयोग की परिस्थितियों के अनुसार अलगअलग हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY