शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा के जेवर में धान रोपाई कर लौट रहे थे बिहार के तीन मजदूर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर ही मौत​

यूपी के ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. तीनों मजदूर खेतों में धान की रोपाई का काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जेवरखुर्जा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उन्हें जोरदार […]

यूपी के ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. तीनों मजदूर खेतों में धान की रोपाई का काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जेवरखुर्जा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, तीनों मजदूर बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे और जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में धान की रोपाई का काम करने आए थे. बुधवार देर रात काम खत्म होने के बाद वे पैदल गांव की ओर लौट रहे थे. तभी जेवर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मजदूर सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान बिहार के अररिया जिले के थाना ताराबाड़ी क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी कारण, विश्वजीत और मिथुन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY