गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​ | हाइब्रिड कार में पेट्रोल भी लगता है, फिर भी माइलेज इतना ज्यादा कैसे? समझें पूरा खेल​ | प्रयागराज: बीटेक छात्रा की मौत से भड़का गुस्सा, कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा; 2 घंटे जाम रहा मिर्जापुर मार्ग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी: BJP की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूर्व मंत्री के बेटे बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट​

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हाल ही में अपने प्रदेश प्रभारियों और सहप्रभारियों की लिस्ट जारी की थी और अब पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट भी जारी कर दी. एससी मोर्चा की नई टीम […]

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने हाल ही में अपने प्रदेश प्रभारियों और सहप्रभारियों की लिस्ट जारी की थी और अब पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश एससी मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की लिस्ट भी जारी कर दी. एससी मोर्चा की नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर विकास किशोर को शामिल किया गया है. वह मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे हैं. इसके अलावा बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है. अनस साजिद उस्मानी को पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

विकास किशोर के साथ 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अशोक सोनकर, चरन सिंह लिसाड़ी, अनूप वाल्मीकि, बाबूलाल भंवरा, नंद किशोर कनौजिया, भगवती प्रसाद, अभिषेक सागर, हरीराम रावत, अनिता सिद्धार्थ, नरेंद्र महन्धा और आदेश कोरी का नाम शामिल है.

बीजेपी की नई प्रदेश टीम में 4 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं. प्रदेश महामंत्री की लिस्ट में आलोक कुमार, परदेशी रविदास, कमलेश जाटव और पुष्पेंद्र पासी का नाम शामिल है.

वहीं, नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, ऊषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY