बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जिस दोस्त को जान से मार डाला, उसी का भूत सपनों में लगा डराने… 20 दिन बाद कातिल ने किया सरेंडर​ | Dombivli Murder Case: दोस्त की हत्या के बाद 20 दिन तक नहीं सो पाया आरोपी, सपने में आता था मृतक, पुलिस स्टेशन पहुंचकर जुर्म कबूला​ | Horoscope 04 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में एक लाख दीपों से जगमगाएगा राम मंदिर, 7 नवंबर को आयोजन, 1000 कार्यकर्ता करेंगे सेवा​

Ayodhya Deepotsav 2026: उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि परिसर में इस बार दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।  आगामी 7 नवंबर को पूरा परिसर करीब एक लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए लगभग एक हजार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।  व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य […]

Ayodhya Deepotsav 2026: उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि परिसर में इस बार दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। 

आगामी 7 नवंबर को पूरा परिसर करीब एक लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए लगभग एक हजार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। 

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूरे परिसर को पांच अलगअलग जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी अलगअलग टीमों को सौंपी गई है।

एक लाख दीपों से आलोकित होगा श्रीरामजन्मभूमि परिसर
Shri Ram Janmabhoomi complex to be illuminated with one lakh lamps

अयोध्या, 31 अक्टूबर 2026। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर आगामी 7 नवम्बर को लगभग एक लाख दीपों से आलोकित होगा। लगभग 1,000 कार्यकर्ता सेवा देंगे तथा सम्पूर्ण… pic.twitter.com/R4GxHoBCm2

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra October 31, 2026

पांच जोन में होगी दीपोत्सव की व्यवस्था

शनिवार को यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 

बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, सचिव जगदीश आफले और जगन्नाथ गुलवे सहित आयोजन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में दीप प्रज्ज्वलन, सजावट और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। अगले पांच दिनों में सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

किस जोन में कितने दीप जलेंगे?

जोन 1 श्रीरामलला मंदिर: मंदिर परिसर, परकोटा, ग्रीन हाउस और यज्ञशाला क्षेत्र में 30 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इस जोन की जिम्मेदारी आचार्य केशव को दी गई है।

जोन 2 कुबेर टीला और सप्तमंडप: कुबेर टीला, शेषावतार मंदिर, हुतात्मा स्मारक और पंचवटी सहित अन्य स्थानों पर 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इसकी जिम्मेदारी चंदन क्षितिज और उनकी टीम संभालेगी।

जोन 3 वापसी दर्शन मार्ग और यात्री सुविधा केंद्र: इस क्षेत्र में 14 हजार से अधिक दीप लगाए जाएंगे। पी.पी. मिश्रा के नेतृत्व में टीम यहां की व्यवस्थाएं संभालेगी।

जोन 4 यात्री सेवा केंद्र और अंगद टीला: यात्री सेवा केंद्र, अंगद टीला, सीता रसोई और रामानंदाचार्य द्वार पर 13 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इस जोन की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त कैप्टन जे.पी. द्विवेदी और उनकी टीम को दी गई है।

जोन 5 श्रीरामजन्मभूमि पथ और दर्शन मार्ग: सिंह द्वार, चरण पादुका और दर्शन मार्ग सहित इस क्षेत्र में 13 हजार दीप प्रज्ज्वलित होंगे। 

नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम इसकी व्यवस्था करेगी। इस जोन में उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी सहयोग करेंगे।

पांच दिनों में पूरी होंगी तैयारियां

श्रीरामलला मंदिर का विशेष श्रृंगार किया जा चुका है। अब परिसर के अन्य हिस्सों में सजावट और दीप जलाने की तैयारियां की जा रही हैं। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पूरे परिसर को दीपों से सजाया जाएगा।

7 नवंबर को होने वाला यह आयोजन श्रीरामजन्मभूमि परिसर को रोशनी से सराबोर करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY