Viral

पत्नी का हाथ समझकर कर दी ट्रेन की ‘चेन पुलिंग’, TTE आया तो शख्स बोला- सपने में बीवी को सोचकर…

Train Chain Pulling Incident: ट्रेन का सफर और उसमें गहरी नींद का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन क्या हो अगर किसी की नींद पूरी ट्रेन के लिए आफत बन जाए? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजीबोगरीब और बेहद फनी मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. एक शख्स आराम से ट्रेन में सो रहा था, लेकिन नींद में उसने कुछ ऐसा पकड़ लिया कि आधी रात को पूरी की पूरी ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा माजरा.

पत्नी का हाथ समझकर कर दी ट्रेन की ‘चेन पुलिंग’, TTE आया तो शख्स बोला- सपने में बीवी को सोचकर…
पत्नी का हाथ समझकर कर दी ट्रेन की ‘चेन पुलिंग’, TTE आया तो शख्स बोला- सपने में बीवी को सोचकर…

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यात्री की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है. यह घटना किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है लेकिन यह पूरी तरह सच है. एक व्यक्ति ट्रेन में सफर कर रहा था. सफर के दौरान उसे बहुत गहरी नींद आ जाती है. वह अपनी ऊपर वाली बर्थ पर आराम से सो रहा था. सोते-सोते अचानक उसके हाथ में ट्रेन का इमरजेंसी हैंडल आ जाता है. और वह उसे जोर से खींच देता है.

गूंज उठा अलार्म और रुकी ट्रेन
जैसे ही उस लड़के ने चैन पुलिंग की, पूरी ट्रेन में अलार्म बज उठा. आधी रात के सन्नाटे में अचानक अलार्म बजने से पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया. ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर अचानक बीच रास्ते में ही रुक गई. अचानक ब्रेक लगने से सो रहे बाकी यात्री भी घबरा गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है.

ट्रेन अचानक रुकने के बाद रेलवे स्टाफ तुरंत एक्टिव हो गया. वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे इंजीनियर अली मुर्तजा और टीटी (TT) ट्रेन के डिब्बों की जांच करते हुए आगे बढ़ने लगे. वह यह देखने आए थे कि आखिर किस डिब्बे से चेन खींची गई है. जब वे उस पर्टिकुलर कोच में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए. वहां एक यात्री आराम से सो रहा था और उसी ने नींद में चेन को थाम रखा था.

Khabar Monkey

यात्री ने दी अजीब सफाई
जब उस यात्री को जगाया गया और पूछा गया कि उसने चेन क्यों खींची, तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. पैसेंजर के मुताबिक, वह गहरी नींद में था. सपने में उसे लगा कि वह अपनी पत्नी का हाथ पकड़े हुए है. इसी कन्फ्यूजन में उसने बीवी का हाथ समझकर इमरजेंसी हैंडल को जोर से पकड़कर खींच दिया. उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका यह सपना पूरी ट्रेन को रोक देगा.

सोशल मीडिया पर जनता के मजेदार रिएक्शन्स
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग इस पर बेहद फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई आदमी इतनी गहरी नींद में था कि सपना शायद स्टेशन मिस होने का देख रहा होगा.” वहीं एक दूसरे यूजर ने हंसते हुए लिखा, “गार्ड भागते हुए आया, बाकी यात्री घबरे गए, और जनाब को खुद समझ नहीं आया कि हुआ क्या है.” इस पूरे मामले के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर रेलवे को ही मजेदार सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “भाई रेलवे वालों, अब चेन ऐसी जगह लगाओ जहां नींद में किसी का हाथ ही न पहुंचे.”

Leave a Reply