India Gas Discovery: ऊर्जा संकट के बीच, डांडेवाला फील्ड में नया नेचुरल गैस भंडार मिला है. जानिए कितनी गैस मिली और इससे भारत को कैसे बड़ा फायदा मिलेगा.

राजस्थान में मिला गैस का नया भंडार
भारत की Oil India कंपनी ने राजस्थान के डांडेवाला फील्ड में प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोजने का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि यह खोज आकार में भले छोटी हो, लेकिन रणनीतिक तौर पर काफी अहम मानी जा रही है.
950 मीटर गहराई में मिली गैस
ऑयल इंडिया ने बताया कि नए कुएं में करीब 950 मीटर की गहराई पर मौजूद सानू फॉर्मेशन से प्राकृतिक गैस मिली है. शुरुआती परीक्षण में यहां से औसतन 25,000 SCMD गैस प्रवाह दर्ज किया गया.
Khabar Monkey
खोज से भविष्य में मिलेगी मदद
कंपनी का कहना है कि शुरुआती आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि इस क्षेत्र में गैस की अच्छी मौजूदगी और उत्पादन क्षमता हो सकती है. इससे भविष्य में यहां और खोज अभियान तेज हो सकते हैं.
Oil India को मिली बड़ी कामयाबी
ऑयल इंडिया के अनुसार, डांडेवाला फील्ड में सानू फॉर्मेशन के उथले हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक गैस की मौजूदगी साबित हुई है. कंपनी इसे नए अवसरों वाला क्षेत्र मान रही है.
इस रणनीति का हिस्सा
कंपनी ने बताया कि यह खोज उसकी Missed Opportunities रणनीति के तहत हुई है. इस रणनीति में पुराने क्षेत्रों की दोबारा तकनीकी जांच और सब-सर्फेस एनालिसिस करके नए संसाधनों की तलाश की जाती है.
कितना बड़ा हो सकता है ये खजाना
शुरुआती अनुमान के मुताबिक संरचनात्मक नियंत्रण, पेट्रोफिजिकल डेटा और सब-सर्फेस विश्लेषण के आधार पर इस क्षेत्र में करीब 75 MMSCM गैस इन प्लेस होने की संभावना जताई गई है.
आगे बढ़ेगा उत्पादन?
कंपनी का मानना है कि इस खोज के बाद डांडेवाला फील्ड में अतिरिक्त ड्रिलिंग, मूल्यांकन और उत्पादन बढ़ाने का काम तेजी से किया जा सकता है. इससे भविष्य में गैस सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है.
देश की ऊर्जा जरूरतों को मिलेगा सहारा
भारत में लगातार प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ रही है और सरकार भी गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. ऐसे में घरेलू स्तर पर नए गैस भंडार मिलना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए काफी अहम माना जा रहा है.





