South Superstar Dhanush Upcoming Movies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धनुष का रौला अलग है. उनकी फिल्मों को पसंद किया जाता है. यहां तक कि वे बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं और हिंदी ऑडियंस में भी उनके चाहने वाले हैं. रांझणा फिल्म के बाद से तो उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई. एक्टर अब अभिनय के साथ पिछले कुछ सालों से डायरेक्शन भी कर रहे हैं और 7-8 सालों में वे 4 के करीब फिल्में बना चुके हैं. उनकी पिछली डायरेक्शनल फिल्म इडली कड़ाई थी. इस फिल्म को थिएटर्स में तो अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन जब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो लोगों ने इसकी तारीफ की.

अब हालिया इंटरैक्शन के दौरान से उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में पूछा गया और ये भी जानने की कोशिश की गई की उनकी अगली डायरेक्शनल मूवी क्या होगी. साउथ सुपरस्टार ने इस पर रिएक्ट किया है और बताया है कि वे कौन-कौन सी फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे.
किन-किन फिल्मों का हिस्सा हैं धनुष?
साउथ सुपरस्टार धनुष की बात करें तो एक्टर विग्नेश राजा की फिल्म कारा में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और इस फिल्म को 30 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के प्रीमियर शो के लिए वे कोयम्बटूर में थे. यहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- 3 डायरेक्टर्स बेसब्री से अपनी स्क्रिप्ट के साथ मेरा इंतजार कर रहे हैं. पहले मुझे राजकुमार पेरियासामी की फिल्म डी55 खत्म करनी है. इसके बाद मुझे माली सेलवराज की फिल्म में अभिनय करना है. फिर तमिलरासन पचामुथु की फिल्म में काम करना है. इसी बीच मुझे अपनी फिल्म वादा चेन्नई 2 की शूटिंग भी पूरी करनी है. अब आप सोचिए कि इतने सारे काम के बाद मैं वादा चेन्नई 2 के लिए समय कैसे निकालूंगा. इसलिए मुझे ये सारे काम खत्म करने में कुछ साल लगेंगे. इसके बाद ही मैं डायरेक्शन के बारे में सोच सकता हूं.
–
किन फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं धनुष?
साउथ सुपरस्टार धनुष की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में अपनी पहली फिल्म पा पांडी डायरेक्ट की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में रायन फिल्म बनाई थी. ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी. इसके बाद उन्होंने नीलावुकु एन मेल इन्नड़ी कोबम नाम की फिल्म बनाई. इसके बाद साल 2025 में उनकी फिल्म इडली कड़ाई रिलीज हुई लेकिन ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी.





