Sports

कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? जिसने हंसकर चुराया लोगों का दिल, CSK के स्टार खिलाड़ी से है खास रिश्ता

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 3 मैचों में जीत हासिल की, वहीं 5 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. सीएसके की टीम इस समय 8 मैचों के बाद 6 अंको के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में नंबर 6 पर है.

कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? जिसने हंसकर चुराया लोगों का दिल, CSK के स्टार खिलाड़ी से है खास रिश्ता
कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल? जिसने हंसकर चुराया लोगों का दिल, CSK के स्टार खिलाड़ी से है खास रिश्ता

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में CSK के झंडे के साथ एक मुस्कराती लड़की हर मैच में नजर आती है, जिसे फैंस मिस्ट्री गर्ल का नाम दे रहे हैं, लेकिन ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नही बल्कि CSK के स्टार खिलाड़ी से इसका खास रिश्ता है, आइए जानते हैं कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

कौन है CSK की ये मिस्ट्री गर्ल?

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान स्टैंड्स में एक प्यारी सी लड़की सीएसके का परचम लहराते हुए येलो आर्मी को चियर करते हुए नजर आती हैं. मौजूदा सीजन के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. कई लोगों को लगता है कि शायद ये कोई हीरोइन या मॉडल होगी, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर सर्च करते हैं. तो चलिए आज हम चेन्नई सुपरकिंग्स की इस मिस्ट्री गर्ल से आपको रूबरू करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabassum khann (@tabassum_khann15)

चेन्नई सुपर किंग्स की इस मिस्ट्री गर्ल का नाम तबस्सुम खान है, जिसका CSK से काफी करीबी रिश्ता है. महेंद्र सिंह धोनी की CSK का तबस्सुम खान से काफी गहरा रिश्ता है, वो चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे से जुड़ी हुई हैं. दरअसल शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान (Anjum Khan) है और तबस्सुम खान (Tabassum Khan) उनकी बहन हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabassum khann (@tabassum_khann15)

ऐसे में तबस्सुम खान, शिवम दुबे की साली हैं और जब भी शिवम दुबे खेलते हैं, तो दोनों बहन उन्हें सपोर्ट करने पहुंच जाती हैं, जहां कैमरामैन की निगाहें इस खूबसूरत हसीना पर टिक जाती है और इसी वजह से उन्हें इतना अटेंशन मिल रहा है और फैंस उन्हें मिस्ट्री गर्ल के नाम से पुकार रहे हैं.

कौन हैं तबस्सुम खान?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabassum khann (@tabassum_khann15)

तबस्सुम खान सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 74 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें लगातार इजाफा हो रहा है. तबस्सुम अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. क्रिकेट फैंस भी उनकी अदाओं को काफी पसंद करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabassum khann (@tabassum_khann15)

तबस्सुम खान ने न्यूज 24 को खास बातचीत में बताया कि वो पेशे से कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं, यही वजह है कि वो अपनी ग्रूमिंग का खास ख्याल रखती हैं. एजुकेशन की बात करें तो, उन्होंने दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित भारत नेशनल पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply