सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Traffic Advisory Chhath Puja: छठ पूजा पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद?​

Delhi Traffic Advisory Chhath Puja: अगर आप में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। छठ पूजा के समय दिल्ली में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने […]

Delhi Traffic Advisory Chhath Puja: अगर आप में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। छठ पूजा के समय दिल्ली में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत राजधानी के पूर्वी दिल्ली, उत्तरपूर्वी दिल्ली और शाहदरा जिले की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजाअर्चना और सूर्य को अर्घ्य देने के लिए यमुना घाटों और अलगअलग तालाबों पर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों पर जाने से बचने और दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

किन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह?

दिल्ली के मुताबिक, 15 और 16 नवंबर को यात्रियों को शास्त्री पार्क से खजूरी चौक के बीच पुस्ता रोड, नानकसर टीपॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स और शांति वन से श्मशान घाट तक के रास्ते से बचना चाहिए।

वहीं, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों के रूप में दिल्लीदेहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन रास्तों से कर सकेंगे सफर

नानकसर टीपॉइंट से सोनिया विहार की तरफ जाने वाले वाहन चालक खजूरी चौक, आरटीसी पुस्ता रोड, सभापुर गांव और सोनिया विहार चौहान पट्टी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। स्थानीय निवासी रोड नंबर 66 का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इसके अलावा यात्रियों को एसडीएम ऑफिस यूटर्न से डायवर्जन लेकर दिल्ली एक्सप्रेसवे की ओर जाने की सलाह दी गई है। इस दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और सड़क पर लगे डायवर्जन संकेतों का पालन करना होगा।

छठ पूजा के लिए कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था?

छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें डीएनडी के पास यमुना खादर, डीडीए का खुला मैदान, आईपी एक्सटेंशन के वेस्ट विनोद नगर का खुला मैदान और खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास की जगह शामिल हैं।

इसके अलावा नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग, यमुना नदी के किनारे खाली जमीन, पुराने लोहे के पुल के पास गौशाला के नजदीक खुला मैदान और नंद नगरी के बी1 व बी2 ब्लॉक स्थित छठ पार्क में भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

वहीं, मंडोली टीला स्थित छठ घाट, पुस्ता रोड पर एनएचएआई पार्किंग और साईं भवन के पास एमसीडी पार्किंग को भी निर्धारित पार्किंग स्थलों में शामिल किया गया है।

प्रतिबंधित जगहों पर गाड़ी खड़ी करने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोनिया विहार के स्थानीय निवासियों के लिए दूसरे, साढ़े तीन और साढ़े चार पुस्ता के पास यमुना किनारे खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के लिए चिह्नित किया है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर गाड़ी पार्क न करें। ऐसा करने से ट्रैफिक जाम हो सकता है। इससे एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों को निकलने में परेशानी हो सकती है।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से की ये अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही, सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।

छठ पूजा के दौरान जाम से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपने सफर की योजना बना लें। प्रभावित रास्तों से बचें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY