शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दुश्मनों से बदला लेने के लिए मां का कत्ल? बरेली में 2 साल पुराने मर्डर केस की मिस्ट्री सॉल्व, बेटे ने कबूला जुर्म​ | कार के इन पार्ट्स पर आता है सबसे ज्यादा खर्च, इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ जाता है बिल​ | अंडे वाले ने भी कहा- कैश लाना! 15 अक्टूबर से UPI में क्या बदल रहा है?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

24 साल का इंतजार, ढोंगी बाबा और नकली बेटा: बुजुर्ग पिता के साथ इमोशनल ड्रामे की खौफनाक कहानी​

Crime News Telangana: तेलंगाना के इब्राहिमपटनम में एक बुजुर्ग पिता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो ठगों ने 24 वर्षों से गायब बेटे का नाटक रचकर एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बना लिया. सीतारामपेट निवासी पिशाती लक्ष्मा रेड्डी का इकलौता बेटा श्रीनिवास रेड्डी […]

Crime News Telangana: तेलंगाना के इब्राहिमपटनम में एक बुजुर्ग पिता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो ठगों ने 24 वर्षों से गायब बेटे का नाटक रचकर एक बुजुर्ग को ठगी का शिकार बना लिया. सीतारामपेट निवासी पिशाती लक्ष्मा रेड्डी का इकलौता बेटा श्रीनिवास रेड्डी लगभग 24 साल पहले पारिवारिक अनबन के कारण घर छोड़कर चला गया था. पिता ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

बुजुर्ग पिता के इस दर्द का फायदा उठाने के लिए मोहन रेड्डी नाम के व्यक्ति ने यदैया नाम के शख्स को साधु के वेश में तैयार किया. 20 सितंबर को चेरुवुगट्टू मंदिर में लक्ष्मा रेड्डी को बुलाकर यदैया का परिचय उनके खोए हुए बेटे श्रीनिवास के रूप में कराया गया. यदैया ने फोन पर भी बेटा बनकर बात की, जिससे बुजुर्ग को पूरा यकीन हो गया.

अनुष्ठान के नाम पर 10,000 रुपये की ठगी

विश्वास जीतने के बाद मोहन रेड्डी ने बुजुर्ग से कहा कि ‘बेटे’ को साधु के वेश से बाहर निकालने और पूजापाठ के लिए पैसों की जरूरत है. बेटे को वापस पाने की खुशी में बुजुर्ग ने बिना सोचेसमझे 10,000 रुपये दे दिए.

ऐसे खुली पोल

कुछ दिनों बाद तथाकथित ‘साधु बेटे’ के व्यवहार पर बुजुर्ग को शक हुआ. 27 सितंबर को जब उन्होंने उससे परिवार के पुराने दिनों के बारे में सवाल पूछे, तो वह जवाब नहीं दे पाया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मान लिया कि वह श्रीनिवास नहीं है, बल्कि सिर्फ पैसों के लिए बेटे का नाटक कर रहा था. पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर इब्राहिमपटनम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY