SportsViral

CSK vs SRH Match Highlights: सीएसके के हारते ही हैदराबाद-गुजरात की हुई बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ में पहुंची दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर इशान किशन की बेहतरीन 70 रन की पारी साथ ही कप्तान पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। यही नहीं हैदराबाद की जीत के साथ गुजरात की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। आरसीबी के बाद अब हैदराबाद और गुजरात प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

CSK vs SRH Match Highlights: सीएसके के हारते ही हैदराबाद-गुजरात की हुई बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ में पहुंची दोनों टीमें
CSK vs SRH Match Highlights: सीएसके के हारते ही हैदराबाद-गुजरात की हुई बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ में पहुंची दोनों टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में हुआ। इस मैच में सीएसके ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
180/7 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
181/5 (19.0)

Match Ended ( Day – Match 63 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 5 wickets

संजू सैमसन ने बनाए 27 रन

संजू सैमसन ने 13 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली और आउट हुए जबकि उर्विल पटेल 13 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। ऋतुराज की बैटिंग काफी खराब रही और वो 21 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 26 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि प्रशांतवीर ने 11 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए जबकि साकिब हुसैन को 2 सफलता मिली।

हैदराबाद की पारी, इशान ने लगाया अर्धशतक

ट्रैविस हेड नहीं चल पाए और 6 रन पर कैच आउट हो गए जबकि अभिषेक शर्मा ने 26 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की अच्छी पारी खेली। इशान किशन ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 47 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। नितिश कुमार रेड्डी 11 रन के स्कोर पर आउट हुए। सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इस मैच में सीएसके को उनकी कमजोर गेंदबाजी की वजह से हार मिली।

Khabar Monkey

सीएसके ने प्लेइंग 11 में किए एक बदलाव

हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि सीएसके ने अपनी अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया और गुरजपनीत की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई।

सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Leave a Reply