
रीवा शहर की सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल नशे के एक ऐसे कारोबारी को पकड़ा है जो बीते कई वर्षों से पुलिस का सेवक बनकर कारोबार रह रहा था. थाना परिसर के बगल में चाय नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी महिला मित्र को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस ने युवक के कब्जे से दो बोरियों में 608 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई हैं. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
इस पूरी कार्रवाई के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 झिरिया मोहल्ला निवासी मोहन जोशी नामक युवक नशीली कफ सिरप की खेप लेकर आया है. जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मोहन जोशी के घर में दबिश दी गई जहां से 608 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है, साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी मोहन जोशी ने बताया कि वह एक दिन पूर्व ही नशीली कफ सिरप की खेप लेकर आया था. पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है जिसने मोहन जोशी को नशे की यह खेप दी थी.
पुलिस को चकमा दे रहा था मोहन जोशी
आपको बता दें कि नशीली कफ सिरप की खेप के साथ पकड़ा गया मोहन जोशी नमक युवक पुलिस का पुराना सेवादार है. इतना ही नहीं सिविल लाइन थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बीचो-बीच चाय नाश्ते की दुकान भी संचालित करता है. मोहन जोशी पुलिस के कई मामलों में गवाह भी है जिसके चलते उसके हौसले बुलंद थे और उसने मेडिकल नशे के कारोबार को अंजाम देना शुरू कर दिया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है और इससे जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश कर रही है.





