BusinessViral

Credit Card से 2025 में हुआ 23.2 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन, RBI ने शेयर किए अहम आंकड़े

देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है। RBI द्वारा सोमवार को साझा किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 से लेकर 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन में 2.6 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस अवधि के दौरान प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने अपना मार्केट शेयर बढ़ाते हुए इस सेगमेंट में अपना दबदबा और मजबूत किया है। आरबीआई की ‘पेमेंट सिस्टम रिपोर्ट, दिसंबर 2025’ के अनुसार, साल 2021 में क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन की संख्या 216 करोड़ थी, जो साल 2025 में बढ़कर 570 करोड़ हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में क्रेडिट कार्ड से कुल 8.9 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था, जो 2025 में 3 गुना से ज्यादा बढ़कर 23.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

Credit Card से 2025 में हुआ 23.2 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन, RBI ने शेयर किए अहम आंकड़े
Credit Card से 2025 में हुआ 23.2 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन, RBI ने शेयर किए अहम आंकड़े

डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन में दर्ज की गई गिरावट

वहीं दूसरी ओर, डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। साल 2021 में डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन की संख्या 408.7 करोड़ थी, जो 2025 में घटकर 133.6 करोड़ रह गई। इस दौरान ट्रांजैक्शन की वैल्यू भी 7.4 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.5 लाख करोड़ रुपये पर आ गई। आरबीआई ने इस गिरावट का कारण यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और क्रेडिट कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल को बताया है। हालांकि, डेबिट कार्ड अब भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले कार्ड बना हुआ हैं। 

Khabar Monkey

क्रेडिट कार्ड मार्केट में प्राइवेट बैंकों का दबदबा

रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने क्रेडिट कार्ड मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर दिसंबर, 2025 तक 71.1 प्रतिशत कर ली, जो दिसंबर, 2021 में 67.7 प्रतिशत थी। सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी मामूली रूप से बढ़कर 23.9 प्रतिशत हो गई, जबकि विदेशी बैंकों की हिस्सेदारी घटकर 3.8 प्रतिशत रह गई। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने दिसंबर, 2025 तक 14 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए। आरबीआई ने ये भी बताया कि देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। 2016 से 2025 के बीच डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या 33 गुना बढ़ी, जबकि इसकी वैल्यू लगभग 3 गुना हो गई।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply