BusinessViral

Crude Oil: शांत‍ि समझौते की बातचीत के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला! क्रूड ऑयल के रेट में आया उबाल

Petrol Price in Delhi: अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. दुन‍ियाभर में इस बातचीत का सकारात्‍मक संकेत जा रहा है. यह उम्‍मीद की जा रही थी क‍ि दोनों देशों के बीच डील होने के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट को पूरी तरह खोल द‍िया जाएगा और दुन‍ियाभर की एनर्जी सप्‍लाई नॉर्मल हो जाएगी. लेक‍िन इन उम्‍मीदों को झटका तब लगा, जब खाड़ी में जंग की आग फ‍िर से सुलग गई. अमेरिकी सेना ने साउथ ईरान में ‘आत्मरक्षा’ (Self-Defense) का हवाला देते हुए बड़ा हमला किया है. अमेर‍िकी मिसाइलों ने ईरान के मिसाइल लॉन्चिंग पैड्स और समंदर में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रही सैन्य नौकाओं को तबाह कर दिया है. इसके बाद सीजफायर पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं.

Crude Oil: शांत‍ि समझौते की बातचीत के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला! क्रूड ऑयल के रेट में आया उबाल
Crude Oil: शांत‍ि समझौते की बातचीत के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला! क्रूड ऑयल के रेट में आया उबाल

दोनों देशों के बीच फ‍िर से तनाव बढ़ने की आशंका से क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखी जा रही है. हालांक‍ि, यह तेजी ब्रेंट क्रूड में देखी जा रही है, जो 1.64 डॉलर प्रत‍ि बैरल की तेजी के साथ 97.78 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया. दूसरी तरफ WTI क्रूड में ग‍िरावट देखी गई और यह 5.14 डॉलर ग‍िरकर 91.46 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया. क्रूड ऑयल की सप्‍लाई बहाल होने की उम्‍मीद में दाम में ग‍िरावट आ रही है. दूसरी तरफ क्रूड के दाम में ग‍िरावट से आम आदमी को आने वाले समय में राहत म‍िलने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

क्रूड ऑयल के दाम में उठा-पटक देखी जा रही
गौरतलब है क‍ि ईरान जंग शुरू होने के बाद से ही क्रूड ऑयल के दाम में यह उठा-पटक देखी जा रही है. 28 फरवरी को जब इजरायल ने ईरान पर हमला क‍िया तो उससे पहले क्रूड के दाम 70 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब थे. बाद में अमेर‍िका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा तो रेट चढ़कर 125 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुंच गया. अब अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौते को लेकर चल रही बातचीत में समाधान न‍िकलने की उम्‍मीद है. इसका असर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में ग‍िरावट के तौर पर देखा जा रहा है.

Khabar Monkey

दुन‍ियाभर में द‍िख रहा असर
क्रूड ऑयल में चल रही उठा-पटक का असर दुन‍िया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिका में भी तेल के दाम 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं. भारत में भी सरकारी तेल कंपनियों ने प‍िछले 11 द‍िन के दौरान चार बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा द‍िये हैं. घरेलू बाजार में इस दौरान पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रत‍ि लीटर से भी ज्‍यादा महंगा हो गया है. एक आंकड़े के अनुसार रेट बढ़ाने के बावजूद तेल कंपन‍ियों को हर द‍िन करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.

Leave a Reply