शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Alpha Trailer Review: Alia-Sharvari के जोरदार एक्शन से फैंस खुश, पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया ट्रेलर​

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा का ट्रेलर आखिरकार ड्रॉप हो गया है और यह पूरी तरह से हॉलीवुड लेवल के एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में, आलिया भट्ट का अपने ही पिता के खिलाफ बगावत करना, शरवरी वाघ के साथ उनकी एनिमीटूफ्रेंड वाली वाइब और सबसे लास्ट में ऋतिक रोशन की शॉकिंग एंट्री ने […]

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा का ट्रेलर आखिरकार ड्रॉप हो गया है और यह पूरी तरह से हॉलीवुड लेवल के एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में, आलिया भट्ट का अपने ही पिता के खिलाफ बगावत करना, शरवरी वाघ के साथ उनकी एनिमीटूफ्रेंड वाली वाइब और सबसे लास्ट में ऋतिक रोशन की शॉकिंग एंट्री ने इंटरनेट हिला दिया है। हालांकि, ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है, जहां कुछ लोग इसके धांसू विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्मों की कॉपी बताकर कह रहे हैं कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।

क्या है ट्रेलर की कहानी?

ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है जो कांच की दीवार के पीछे है, और फतेह उसका नाम सीता रखता है। इसके बाद सुपर फास्ट और स्टाइलिश विजुअल्स में दिखाया जाता है कि कैसे फतेह उसे एक डेंजरस असेसिन बनने की ट्रेनिंग देता है, जो एक इशारे पर किसी को भी खत्म कर सकती है। इसमें रामायण की कहानी को एक मॉडर्न और डार्क ट्विस्ट दिया गया है। आलिया भट्ट का वॉयसओवर बैकग्राउंड में कहता है कि एक बार एक राक्षस ने एक राजकुमारी का किडनैप किया था, लेकिन इस बार उसे बचाने कोई राम नहीं आएगा, वह खुद ही लंका को जलाकर राख कर देगी।
 

एक्शन, सस्पेंस और ऋतिक का कैमियो

ट्रेलर में नेक्स्ट लेवल के एक्शन सीक्वेंस हैं और बीच में शरवरी की धमाकेदार एंट्री होती है। आलिया भट्ट के साथ हैंडटूहैंड कॉम्बैट के सीन्स में शरवरी काफी इम्प्रेसिव लग रही हैं। वहीं अनिल कपूर दोनों एजेंट्स को गाइड करने वाले मेंटॉर के रोल में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल का कैरेक्टर फतेह एक एक्सस्पाय है जो देश का गद्दार बन चुका है और बदले की आग में जल रहा है। ट्रेलर के एकदम एंड में सिर्फ ऋतिक रोशन की हरी आंखें दिखाई देती हैं, जो आलिया और शरवरी की मदद करने पहुंचे हैं। वह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 वाले अपने आइकॉनिक कैरेक्टर मेजर कबीर धालीवाल के कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अल्फा की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है। पहले यह पिछले साल 25 दिसंबर को आने वाली थी, फिर इसे इस साल अप्रैल के लिए रीशेड्यूल किया गया, और अब फाइनली यह फिल्म 3 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। YRF के ऑफिशियल सोर्सेज के मुताबिक, फिल्म के हैवी VFX वर्क की वजह से इसकी रिलीज में इतनी देरी हुई थी।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY