गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रज्ञान ओझा की चीफ सिलेक्टर बनने की राह आसान, पार्थिव पटेल ने पद के लिए नहीं किया अप्लाई​ | BHIM ऐप से अब तुरंत खोलें NPS अकाउंट, 3 स्टेप में पूरा होगा काम​ | 31 साल के खिलाड़ी कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने की चर्चा, रविचंद्रन अश्विन के बयान ने मचाई हलचल!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Yogi Adityanath: अतीक अहमद के इलाके कसारी-मसारी का नाम अब श्रीकृष्ण पुरी होगा, सीएम योगी का ऐलान, कब्जे की जमीन पर गरीबों के लिए 602 फ्लैट्स बनेंगे​

: के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के इलाके कसारीमसारी का नाम बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया। योगी ने गुरुवार को कहा कि कसारीमसारी नाम कसाइयों वाला लगता था। इसके साथ ही उन्होंने अतीक और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर बनने वाले फ्लैट्स […]

: के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के इलाके कसारीमसारी का नाम बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया। योगी ने गुरुवार को कहा कि कसारीमसारी नाम कसाइयों वाला लगता था। इसके साथ ही उन्होंने अतीक और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर बनने वाले फ्लैट्स का भूमिपूजन किया।

602 फ्लैट्स बनेंगे

सीएम योगी ने कहा कि अब सरकार माफिया की जमीन पर गरीबों के आशियाने बना रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की इस आवासीय परियोजना में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें कुल 602 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट में 2 बेडरूम, हॉल और किचन होगा।

कसारीमसारी का नाम अब श्रीकृष्ण पुरी होगा

सीएम योगी ने कहा कि कसारी मसारी अब नाम यह नहीं होगा। अब इसका नाम श्रीकृष्ण पुरी के नाम पर होगा। उसी नाम से विकसित होगा। कसारी मसारी नाम कसाइयों वाला लगता है।

माफिया की जमीन पर गरीबों के आशियाने बना रही सरकार

सीएम योगी ने कहा कि अब सरकार माफिया की जमीन पर गरीबों के आशियाने बना रही है। कभी माफिया अतीकअशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे, वह उनकी हो जाती थी। प्रदेश सरकार उनके सामने घुटने टेक देती थी। पहले यह जगह माफिया अतीक की अय्याशी का अड्डा थी। 15 बीघा की लैंब पर माफिया अतीक और उसके गुंडों ने कब्जा कर अय्याशी का अड्डा बनाया था। उससे मुक्त कराया गया।

बिजली पासी के नाम पर ITI बनाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में बिजली पासी के नाम पर आईटीआई बनाएंगे। राजेंद्र प्रसाद लॉ यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है। प्रयागराज बदल चुका है। प्रयागराज नए कलेवर के साथ आगे बढ़ रहा है। बड़े हनुमान जी की कृपा प्रयागराज पर हमेशा बनी रही। उसी प्रयागराज में आज हमें आवास बांटने का मौका मिला। पीडीए को धन्यवाद, सिद्धार्थ नाथ ने रुचि लेकर गरीबों के आशियाने के लिए चुना। सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई कि नई पहचान दी। जनता से अपील करने आया हूं। इन पर विश्वास बनाए रखें।”

अब कोई प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं कर सकता

सीएम योगी ने कहा कि आज गुंडा माफिया ताक झांक नहीं कर सकता। प्रापर्टी पर कब्जा नहीं कर सकता। बाप दादा की प्रापर्टी भी जब्त कर लेंगे। सुरक्षा का माहौल इसलिए देना है कि युवाओं को रोजगार मिल सकें। गरीब को आवास मिल सके। सुशासन का लाभ लेकर जीवन अच्छा जी सके। प्रयागराज में शहर उत्तरी में गंगा नदी से बड़े पुल का निर्माण आगे बढ़ाया।

पहले यूपी वाला कहकर लोग 100 कदम दूर भागते थे

सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी वाला कहकर लोग सौ कदम दूर भागते थे। आज यूपी का नाम सुनकर सौ कदम दूर हैं, तो गले मिलने का प्रयास करते हैं। कहते हैं अरे प्रयागराज की धरती से हैं। हमारी सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया।

माफियागिरी करने वाले को मिट्टी में मिला दिया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में अब कोई माफिया अपराध करने का साहस करेगा तो मिट्टी में मिला दिया जाएगा। प्रयागराज में कोई माफियागिरी करने का साहस नहीं करेगा। अगर करेगा तो मिट्टी में मिलने की तैयारी कर लेगा।

माफिया से मुक्त जमीन पर बांटे जा रहे आवास

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो हमने तय किया उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बनाना है। सुशासन लाना है। विधि का शासन हो, हर आदमी न्याय मांगने को प्रयागराज आता है। कानून का राज स्थापित करने में अभियान चलाया। हमने माफिया मुक्त यूपी किया। इसी प्रयागराज की धरती पर विधायक राजू पाल की हत्या होती है। सरेआम गोली मार दी जाती है। माफिया को किए की सजा मिलनी चाहिए। यही परिणाम सामने है। माफिया से मुक्त भूमि पर आवास बांट रहे हैं।

पहले प्रयाग की सड़कों पर माफिया असलहा लहराते थे

सीएम योगी ने कहा कि माफिया मुक्ति के अभियान के तहत आज कसारी मसारी में गरीबों के आवास बनेंगे। याद करें कि प्रयागराज पावन तीर्थ कभी माफिया अतीक और माफिया अशरफ जिस जमीन पर पैर रखते थे तो उनकी हो जाती थी। प्रदेश सरकार उनके सामने घुटने टेक देती थी। याद करो बेटी की सुरक्षा पर कैसे खतरा होता था। माफिया असलहा लहरा कर प्रयाग की सड़कों पर गलियों में भय के पर्याय बने थे।

प्रयागराज की धरती सामाजिक समता की भूमि

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की धरती सामाजिक समता की भूमि है। भगवान अक्षयवट की पावन धरा है। महार्षि भरतद्वाज की साधना की धरा है। देश के पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रेरणा से देश की धरोहरों को उचित सम्मान देते हुए संगम नगरी को आगे बढ़ाने और कुंभ को दिव्य बनाने का सौभाग्य मिला।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY