CID: टीवी के पॉपुलर शो CID ने सालों तक न सिर्फ टीआरपी चार्ट पर अपनी जगह बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया. सीआईडी के सीजन 2 को लोगों का खूब प्यार मिला है. इस शो ने आते ही टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए. पर अब सीजन 3 आने की खबर ने भी फैन्स को खुश कर दिया है. एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत की आइकॉनिक तिकड़ी को कौन नहीं देखना चाहता. इस शो का शुरुआत से ही एक यूएसपी रहा है, कि हर किसी का अपना अलग स्टाइल है. जो खूब पॉपुलर हुआ और लोगों को पसंद आया. पर आज हम इन तीन एक्टर्स में से एक के बारे में बताएंगे, जो सच में CID का अक्षय कुमार है. पर क्यों ऐसा कहा जा रहा है, जानिए

यहां बात हो रही है महाराष्ट्र के डिस्कस थ्रो चैंपियन की, जिन्होंने 1996 में जीत हासिल की थी. पर पैर में चोट लगने की वजह से एक्टिंग में कदम रखना पड़ गया. यह वो खिलाड़ी है, जो के कुछ एपिसोड लिख भी चुका है. यहां तक कि एक डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का भी हिस्सा रह चुका है. एक्टिंग करियर की शुरुआत ही 1996 में आई फिल्म ‘दिलजले’ से की थी. पर आज भी यह एक्टर अपने खतरनाक स्टंट खुद करता है.
CID का असली खिलाड़ी है ये एक्टर
“दया, दरवाजा तोड़ दो…” जी हां, यहां बात दया उर्फ दयानंद चंद्रशेखर शेट्टी की हो रही है. जो साल 1998 में सीआईडी के लिए चुने गए थे और अब भी शो से जुड़े हुए हैं. एक्टर को लेकर सबसे खास बात यह है कि वो अपने हर खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं. वो शो में जितने ताकतवर नजर आते हैं, सच में भी उतने ही हैं. एक्टर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड यह है कि शो के पहले सीजन में करीब 1700 से 1800 दरवाजे तोड़े हैं. यहां तक कि ‘सिंघम अगेन’ में भी उनका डायलॉग का इस्तेमाल किया गया था. जब अजय देवगन उन्हें अपनी पत्नी की सुरक्षा के लिए भेजते हैं और करीना कपूर कहती हैं- दरवाजा तोड़ दया. हालांकि, वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं.
वैसे दया को ज्यादातर फिल्मों में खूब मारधाड़ और एक्शन करते देखा होगा. पर जिस वेब सीरीज ने सबका दिल जीता, वो थी- सिंगल पापा. पिछले साल आई ‘कुणाल खेमू’ की सीरीज में दया भी थे, जो उनके बच्चे की नैनी बने नजर आए. बच्चे की देखभाल करते हुए उनका किरदार लोगों को भी बहुत पसंद आया. खैर, हमने दया को इसलिए CID का अक्षय कुमार कहा क्योंकि बॉलीवुड एक्टर आज भी अपने स्टंट खुद ही करते हैं. ठीक उसी तरह दया भी स्टंट करने के मामले में सबसे आगे हैं.





