सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Chhath Puja Special Recipe: छठी मैया को चढ़ाएं बिहार का खास प्रसाद कसार, जानिए इसकी आसान रेसिपी​

Chhath Puja Special Recipe: छठ पूजा का नाम आते ही सबसे पहले ठेकुआ का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महापर्व पर ठेकुआ के अलावा कसार भी खास प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। चावल के आटे से तैयार होने वाला कसार एक पारंपरिक लड्डू है, जिसे बिहार और पूर्वांचल के […]

Chhath Puja Special Recipe: छठ पूजा का नाम आते ही सबसे पहले ठेकुआ का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महापर्व पर ठेकुआ के अलावा कसार भी खास प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। चावल के आटे से तैयार होने वाला कसार एक पारंपरिक लड्डू है, जिसे बिहार और पूर्वांचल के कई इलाकों में बड़े चाव से बनाया जाता है। 

इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि खाते ही यह मुंह में घुल जाता है। छठ पूजा के दौरान इसे श्रद्धा और प्रेम के साथ तैयार किया जाता है। अगर आप भी इस बार छठ पूजा पर घर में पारंपरिक कसार बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी ।

छठ पूजा में क्यों खास माना जाता है कसार?

छठ पूजा के दौरान घरों में कई तरह के पारंपरिक पकवान और प्रसाद तैयार किए जाते हैं। इनमें ठेकुआ के साथ कसार का भी विशेष महत्व है। इसे मुख्य रूप से चावल के आटे, घी और चीनी की मदद से बनाया जाता है। कुछ लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

लड्डू बनाने के लिए कौनकौन सी सामग्री चाहिए?

घर पर स्वादिष्ट कसार बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसको बनाने के लिए आपको  200 ग्राम चावल का आटा , घी 50 ग्राम, चीनी 100 ग्राम, कुटी हुई 5 इलायची  , 1015 काजू, 1520 किशमिश , 1015 बादाम , 1 बाउल पानी की जरुरत पड़ेगी

 कैसे तैयार करें कसार लड्डू?

1. सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स भूनें

कसार बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें लगभग चार चम्मच घी डालें। थोड़ा घी बाद के लिए बचाकर रखें। अब इसमें काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

2. चावल के आटे को अच्छी तरह भूनें

अब उसी कढ़ाई में चावल का आटा डालें और गैस की आंच मीडियम रखें। आटे को लगातार चलाते हुए लगभग 3 से 4 मिनट तक भूनें। अगर आटा ज्यादा सूखा लग रहा है, तो इसमें बचा हुआ घी मिला सकते हैं। जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे और यह अच्छी तरह भुन जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।

3. तैयार करें चीनी की चाशनी

इसके बाद कढ़ाई में चीनी और एक बाउल पानी डालें। इसमें कुटी हुई इलायची भी मिला दें। अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं। ध्यान रखें कि चाशनी को बहुत ज्यादा देर तक नहीं पकाना है। जब इसमें एक तार बनने लगे, तो गैस बंद कर दें। आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

4. चाशनी में मिलाएं भुना हुआ आटा

अब तैयार चाशनी में भुना हुआ चावल का आटा डालें। इसके साथ भुने हुए काजू, बादाम और किशमिश भी मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि आटा और ड्राई फ्रूट्स चाशनी में अच्छी तरह मिल जाएं। अगर आपके पास ड्राई फ्रूट्स नहीं हैं, तो सिर्फ इलायची पाउडर डालकर भी कसार तैयार कर सकते हैं।

5. तैयार करें स्वादिष्ट कसार के लड्डू

जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तो हाथों में थोड़ा पानी लगाकर इसके छोटेछोटे लड्डू बनाना शुरू करें। ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ठंडा होने पर लड्डू बांधने में परेशानी हो सकती है। इस तरह आपके स्वादिष्ट और पारंपरिक कसार लड्डू तैयार हो जाएंगे। इन्हें छठ पूजा के प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं और परिवार के साथ इनका आनंद ले सकते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY