शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Etawah Yamuna River Accident: नहाने गए 3 किशोर डूबे, एक की मौत, एक लापता, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन​

Etawah Yamuna River Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फकीरे की मड़ैया गांव के पास नदी में नहाने उतरे तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, एक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि […]

Etawah Yamuna River Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फकीरे की मड़ैया गांव के पास नदी में नहाने उतरे तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, एक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है।

जानवरों को पानी पिलाने गए थे तीनों बच्चे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय मयंक उर्फ मिथुन, 13 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय सूरज गांव से जानवरों को चराने और पानी पिलाने के लिए यमुना नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों नदी में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक किशोर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख बाकी दोनों उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वे भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए।

एक की मौत, एक को बचाया गया

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बचाव की कोशिश की। इनमें से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। तीसरा किशोर अब भी लापता है।

ये भी पढ़ें:

SDRF और गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोर लगातार यमुना नदी में लापता किशोर की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा यमुना पुल के पास हुआ, जहां बचाव अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक लापता किशोर का पता नहीं चल जाता। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।  

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY