राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की योजना पर अगले 20 वर्षों की अवधि में अनुमानित 1.2 लाख करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। इस योजना को अमेरिका के लिए गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कार्यक्रम का नाम दिया गया है।
कांग्रेस के बजट कार्यालय (सीबीओ) के एक नए विश्लेषण के अनुसार, यह राशि ट्रंप द्वारा पिछले साल बताए गए 175 अरब डॉलर के शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक है।
मंगलवार को प्रकाशित निष्पक्ष सीबीओ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विश्लेषण किसी विशिष्ट प्रशासनिक प्रस्ताव के बजाय एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
Khabar Monkey

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले सप्ताह में एक कार्यकारी आदेश के जरिए इस आधुनिक प्रणाली को विकसित करने का निर्देश दिया था।
उन्होंने तब उम्मीद जताई थी कि यह प्रणाली जनवरी 2029 में उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी।
यह अवधारणा काफी हद तक इज़राइल की सुरक्षा प्रणाली आयरन डोम से प्रेरित है, जिसने हालिया संघर्षों में मिसाइल हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अमेरिका की इस योजना में जमीन और अंतरिक्ष आधारित ऐसी क्षमताएं शामिल करने का लक्ष्य है जो किसी भी संभावित हमले के दौरान मिसाइलों को बीच में ही रोकने और नष्ट करने में सक्षम हों।





