DharamViral

Mahalakshmi Yoga: 14 मई की रात जाग उठेगा 3 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धन लाभ के योग

Mahalakshmi Yoga: महालक्ष्मी योग ज्योतिष के बेहद शुभ योगों में से एक है। यह योग जब भी बनता है तो कुछ राशियों को जीवन में धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 14 मई की रात को भी मंगल-चंद्र की युति होने से यह योग बनेगा। आपको बता दें कि मंगल इस समय मेष राशि में ही हैं और चंद्रमा 14 मई की रात 10 बजकर 34 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में चंद्र-मंगल की युति होने से बेहद शुभ महालक्ष्मी योग बनेगा। इस योग का शुभ प्रभाव किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा और कैसे परिणाम इनको प्राप्त होंगे, आइए जानते हैं। 

Khabar Monkey

Mahalakshmi Yoga: 14 मई की रात जाग उठेगा 3 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धन लाभ के योग
Mahalakshmi Yoga: 14 मई की रात जाग उठेगा 3 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धन लाभ के योग

मिथुन राशि: लाभ भाव में बनेगा महालक्ष्मी योग

  • महालक्ष्मी योग आपकी राशि से एकादश भाव में बनेगा जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है। इस योग के बनने से आपको बेहद सकारात्मक बदलाव जीवन में दिख सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से कारोबार में मुनाफा मिथुन वाले पा सकते हैं। अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। 
  • आर्थिक पक्ष के लिए समय अनुकूल साबित होगा, बीते समय में किए गए निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
  • रोजगार की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। 
  • आपके आत्मविश्वास में भी आने वाले दिनों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • माता लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करके आप जीवन में बेहद सुखद बदलाव देख सकते हैं। 
  • किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको तरोताजा महसूस करवा सकती है। 

सिंह राशि: भाग्य भाव में बनेगा महालक्ष्मी योग

  • महालक्ष्मी योग का निर्माण आपकी राशि से नवम भाव में होगा जिसे भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। नवम भाव में महालक्ष्मी योग के बनने से भाग्य का भरपूर सहयोगी सिंह राशि वालों को प्राप्त होगा। 
  • आने वाले कुछ दिनों में अचानक से बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। 
  • करियर की गाड़ी भी पटरी पर आएगी और मनचाही जगह पर काम करने का मौका कुछ राशियों को मिल सकता है। 
  • नवम भाव में बना महालक्ष्मी योग आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल बना सकता है। 
  • सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। 
  • कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। 

मीन राशि: धन भाव में बनेगा महालक्ष्मी योग

  • मीन राशि के द्वितीय भाव यानि धन भाव में महालक्ष्मी योग का निर्माण। इसलिए आर्थिक रूप से जबरदस्त लाभ आपको मिल सकता है। 
  • अगर आप सोच-समझकर निवेश करते हैं तो भविष्य में जबरदस्त धन लाभ पा सकते हैं। 
  • कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं, जिससे कारोबार की गाड़ी पटरी पर आएगी। 
  • महालक्ष्मी योग के बनने से आप उधार चुका पाने में कामयाब हो सकते हैं वहीं उधार दिया धन वापस भी मिल सकता है। 
  • आय के नए साधन इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply