बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल में के लिए रवाना हो चुकी हैं. रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले ही एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक वायरल हो गया है. इस दौरान आलिया ने ब्लैक कलर का ब्लेजर सेट वियर किया है. जिसके साथ कैपरी पैंट पहनी हैं. ब्लैक सनग्लासेस लगाए आलिया का लुक काफी क्लासी लग रही है. चलिए आपको दिखाते हैं आलिया के कांस के बेस्ट लुक्स.

आलिया भट्ट का ये साड़ी लुक काफी पसंद किया गया था. आलिया ने गुच्ची ब्रांड की nude-hued monogrammed GG पहनी थी. इसके साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज, स्ट्रेट स्कर्ट और दुपट्टे जैसी लंबी ड्रेप स्टाइल की थी. इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने सॉफ्ट और नेचुरल ग्लैम मेकअप के किया था. साथ ही काजल लगी आंखें और खुले वेवी बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे. वहीं डायमंड टेनिस नेकलेस ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.
आलिया भट्ट ने अपने पहले रेड कार्पेट लुक में आइवरी-न्यूड रंग का Schiaparelli मरमेड गाउन पहनकर शानदार एंट्री की थी. ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस के किनारों पर खूबसूरत फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रही थी. उन्होंने इस आउटफिट को Birdhichand Ghanshyamdas के ईयररिंग्स और बड़े पियर-शेप डायमंड रिंग के साथ स्टाइल किया. वहीं आलिया का सिग्नेचर ड्यूई मेकअप इस सॉफ्ट और क्लासी लुक के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था.
आलिया भट्ट ने कान्स में अपनी दूसरे दिन के अपीरियंस के दौरान बेहद ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने Giorgio Armani प्रिवे की स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन से नेवी ब्लू रंग का गाउन पहना था. यह स्ट्रैपलेस और जड़ाऊ आउटफिट था, जिसके बस्ट और हेमलाइन पर खूबसूरत जेम्स की डिटेलिंग की गई थी. उन्होंने अपने टाइट बन को बीडेड हेयर कैप के साथ स्टाइल किया, जो 1920 के दशक के फ्लैपर फैशन की याद दिला रहा थ.
Khabar Monkey
आलिया भट्ट ने प्रेस इंटरव्यू के दौरान अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने सनफ्लॉवर येलो रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें पेंसिल स्कर्ट, क्रॉप्ड कॉर्सेट टॉप और मैचिंग क्रॉप्ड जैकेट शामिल थी. ओल्ड हॉलीवुड ग्लैम का टच देते हुए उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी. इस लुक को फ्लोरल हेडस्कार्फ, Gucci डिटेल्ड सनग्लासेस और येलो Chopard इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया गया. वहीं मेज़ॉन का Bamboo 1947 बैग उनके पूरे लुक को और खास बनाया.





